फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Kullu Himachal Pradesh Bus Road Accident Many People Died News in Hindi

Road Accident: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, शैंशर में निजी बस गिरी, तीन छात्राओं समेत 13 की मौत

Mon, 04 Jul 2022 10:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सैंज/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, सैंज/कुल्लू Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 04 Jul 2022 10:23 PM IST
सार

कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन छात्राओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस खाई में गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Kullu Himachal Pradesh Bus Road Accident Many People Died News in Hindi
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज तहसील के शैंशर पंचायत के जांगला गांव में सोमवार सुबह 8:18 बजे एक निजी बस 200 फीट नीचे पलटे खाते हुए दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे में स्कूल जा रही तीन छात्राओं समेत 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने रास्ते में और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दस शवों का मौके पर और तीन का सैंज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस ने केस दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है। निजी बस 13 साल पुरानी थी। आरटीओ कुल्लू के अनुसार इस बस का रूट कुल्लू से न्यूली तक था। इसे अवैध तरीके से शैंशर तक चलाया जा रहा था।  जानकारी के अनुसार रविवार रात को बारिश के बाद हादसा स्थल पर भूस्खलन हो गया था। सड़क संकरी होने से चालक ने बस को सवारियों के साथ निकालने को कोशिश की, लेकिन स्किड होकर बस पलटे खाते दूसरी सड़क पर जा गिरी।

विज्ञापन



विज्ञापन


भूस्खलन के कारण यहां बसों को संभलकर निकाला जा रहा था। हादसे से पहले यहां से दो बसें गुजर चुकी थीं। इन बसों को यहां सवारियां उतारकर निकाला गया था, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त हुई बस के चालक ने ऐसी सावधानी नहीं बरती और हादसा हो गया। इस दौरान करीब आठ से नौ सवारियां बस से छिटककर बाहर गिर गईं। पलटे खाने के बाद बस नीचे जाकर उलटी रुकी। कुछ यात्रियों की बस के नीचे आने से मौत हो गई। हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए। सड़क के किनारे न कोई पैरापिट थे और न ही क्रैश बैरियर। सूचना के बाद आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे। जिलाभर से एंबुलेंस को घटनास्थल पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


झाड़ियों में फंसे तीन घायलों को सड़क पर पहुंचाया और 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल कुल्लू भेजा गया। जबकि, कुछ शव पहाड़ी में बिखरे पड़े थे। छह लोगों की मौत सड़क पर गिरी बस के नीचे आने से हुई है। मौके पर पहुंचे फतह सिंह, ध्यान सिंह, राम लाल, पूर्ण चंद और गुमत राम ने बताया कि बस के नीचे दबी सवारियों को निकालने के लिए दो घंटे तक जेसीबी आने का इंतजार करना पड़ा। उधर, उपमंडलाधिकारी बंजार प्रकाश चंद आजाद ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत और बचाव के लिए डॉक्टर, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया था। एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची थी। 

मौके पर पहुंचे सीएम, हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश 
हादसे की सूचना मिलते ही सोमवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मौके पर पहुंचे और हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच रिपोर्ट में जो भी सामने आएगा उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की तरफ से मृतकों को चार-चार लाख रुपये और एक-एक लाख रुपये एचआरटीसी की तरफ से दिए जाएंगे। घायलों को अगर बेहतर इलाज की जरूरत पड़ेगी सरकार उसकी भी व्यवस्था करेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (एडीएम) कुल्लू पूरी घटना की जांच करेंगे। मुख्य सचिव से व्यक्तिगत रूप से राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने को कहा है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह ने वित्त आयुक्त राजस्व और मंडलायुक्त मंडी को तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर बचाव अभियान की निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। 

पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुल्लू बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। पीएम ने ट्वीट कर कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। उम्मीद है कि जो घायल हुए हैं वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।  वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बस हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पूरा प्रशासन मौके पर है और बचाव कार्य में लगा है। 

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को  50-50 हजार: पीएमओ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की घोषणा की है। पीएम ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बस दुर्घटना हृदय विदारक है। इस दुखद घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। कहा कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण अपनी जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 
 

मृतकों और घायलों की सूची

तनु (20) पुत्री प्रेम चंद निवासी तुंग सैंज, प्रेम चंद (52) पुत्र ज्ञान चंद गांव बगी शाड़ी सैंज, फतेह चंद (70) पुत्र झोका राम गांव तुंग सैंज, अनीता देवी (19) पुत्री जीत राम गांव धारठा सैंज, सुशील कुमार (21) पुत्र निमत राम गांव तुंग, खीम दासी (40) पत्नी टेक राम गांव रियाहडा सैंज, रोशी देवी (45) पत्नी दुनी चंद निवासी सेरी, अमित कुमार पुत्र कमलेश निवासी जामरा सारसा बिहार, पार्वती देवी (40) पत्नी प्रेम चंद निवासी तुंग, झावलू देवी (28) पत्नी अजबीर निवासी सैंज, आकाश (16) पुत्र पंच बहादुर निवासी रांगशे नेपाल, राखी माया पत्नी पंच बहादुर निवासी रांगशे नेपाल और संजय कुमार (27) पुत्र शाउणू निवासी बिहार। 

घायलों के नाम 
चालक महेंद्र सिंह पुत्र भदरू राम निवासी रैला सैंज, बस परिचालक गोपाल चंद पुत्र हीरू निवासी शंगचा शांघड। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed