{"_id":"570499944f1c1bd137c815d3","slug":"big-relief-for-traders-and-businessman-on-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के कारोबारियों को बड़ी राहत, नहीं लगेगा भारी जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के कारोबारियों को बड़ी राहत, नहीं लगेगा भारी जुर्माना
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 06 Apr 2016 10:37 AM IST
विज्ञापन
सरकार ने नए कानून में ये व्यवस्था की है कि टैक्स वापसी का गलत क्लेम करने वालों को अब भारी-भरकम जुर्माना नहीं लगेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार ने प्रदेश के कारोबारियों को बड़ी राहत दी है। राज्य सरकार ने नए कानून में ये व्यवस्था की है कि टैक्स वापसी का गलत क्लेम करने वालों को अब भारी-भरकम जुर्माना नहीं लगेगा। ये जुर्माना सरकार मौजूदा पेनल्टी से आधा करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
मंगलवार को इस संबंध में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी ने संशोधन विधेयक को सदन के पटल पर रखा। इसे आगामी दिनों में पारित किया जाएगा। मंगलवार को प्रदेश विधानसभा में हिमाचल प्रदेश मूल्य परिवर्द्धित कर (संशोधन) विधेयक 2016 को पेश किया गया।
विज्ञापन
नए संशोधन विधेयक के अनुसार यदि कोई व्यापारी अपने रिटर्न को फाइल करते समय पात्रता न होने के बावजूद इनपुट टैक्स क्रेडिट को क्लेम करता है तो विभाग उस पर अतिरिक्त दोगुने के बराबर का टैक्स और ब्याज का जुर्माना लगा सकता था।
विज्ञापन
अब इसे केवल मौजूदा टैक्स और ब्याज के बराबर ही देना पड़ेगा। अगर व्यापारी इनपुट टैक्स क्रेडिट क्लेम को गलत भरता है तो उसे क्लेम की गई राशि के 50 प्रतिशत तक का जुर्माना भरना पड़ता है। आगे से अब इसे 25 फीसदी ही देना पड़ेगा। इसी विधेयक में ये भी व्यवस्था की गई है कि अब वैट का भुगतान ऑनलाइन भी किया जा सकेगा।