{"_id":"dbba74dbd03471d033c1de4355f17fa1","slug":"big-news-regarding-digital-rationcards-in-himachal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिजिटल राशनकार्ड से जुड़ी खबर, पढ़ना न भूलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिजिटल राशनकार्ड से जुड़ी खबर, पढ़ना न भूलें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 09 Dec 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में डिजिटल राशनकार्ड (दावे एवं आपत्ति) बनाने के लिए फार्म भरने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर तय कर दी है। शहर की जनता के लिए यह राहत की बात है। पहले अंतिम तिथि नौ दिसंबर तय की थी। लेकिन 60 फीसदी लोग यह राशनकार्ड नहीं बना पाए थे। अब विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए इस तिथि को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन
इस दौरान खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय में बने काउंटरों पर करीब साढ़े तीन सौ लोगों ने फार्म भरे। उधर विभाग में डिजिटल राशनकार्ड बनाने का कार्य कर रहे लोगों को कार्यालयों में ही फार्म भरने संबंधी दिशानिर्देश दिए जा रहे हैं। कुछ लोगों जिनके डिपुओं में नाम नहीं हैं वह लोग खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के आफिस आकर फार्म भर सकते हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि लोग अब आनलाइन epdf.co.in साइट पर अधिक जानकारी हासिल कर सकते है।
विज्ञापन
1.77 लाख लेते हैं सस्ता राशन
शिमला शहर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ओर पुराने राशनकार्ड पर शहर की करीब 1,77,961 लोगों को 52 उचित मूल्यों की दुकानों से सस्ता राशन मुहैया करवाया जात है। इसमें पुराने राशनकार्ड धारकों की संख्या 31,202 है। शहर में एपीएल राशनकार्ड धारकों की संख्या 29,689 है। सस्ते राशन लेने वालों की संख्या 109104 है।
विज्ञापन
बीपीएल राशनकार्ड धारक 966 और राशन लेने वाले लोगों की संख्या 3948, अंतोदया राशनकार्ड की लोग इन्हीं राशनकार्ड पर राशन प्राप्त करते है। डीएफएसई इंस्पेक्टर ने बताया कि अन्नपूर्णा (तिब्बती) राशनकार्ड के 242 कार्डधारक और 1121 यहां की जनसंख्या है।
1967 टोल फ्री नंबर पर लें जानकारी
फूड सिविल सप्लाई एंड कंज्यूमर अफेयर के निदेशक प्रियतु मंडल ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए 27 दिसंबर तक डेट को बढ़ा दिया है। निदेशक ने बताया कि उचित मूल्य की दुकान पर जाकर डिजिटाइज डाटा की जांच करेंष उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1967 पर भी संपर्क कर सकते हैं। -प्रियतु मंडल निदेशक, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, उपभोक्ता मामले