फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Big flames brought under control, fire burning where water did not reach, NDRF launched search operation with

Baddi Fire: बड़ी लपटों पर पाया काबू, जहां पानी नहीं पहुंचा, वहां धधक रही आग, हाइड्रा से चलाया सर्च अभियान

Sat, 03 Feb 2024 06:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Feb 2024 06:53 PM IST
सार

झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में लगी आग पर 32 घंटे बाद भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगी थी, लेकिन अभी भी कंपनी में से धुआं निकल रहा है। 

विज्ञापन
Big flames brought under control, fire burning where water did not reach, NDRF launched search operation with
बद्दी में अग्निकांड के बाद सर्च अभियान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के झाड़माजरी स्थित परफ्यूम बनाने वाली कंपनी में लगी आग पर 32 घंटे बाद भी पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लगी थी, लेकिन अभी भी कंपनी में से धुआं निकल रहा है। कई जगहों पर केमिकल जल रहा है। हालांकि शुक्रवार देर रात आग की बड़ी लपटों पर काबू पा लिया गया था। लेकिन अभी कुछ जगह आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई है। कल आग बुझाने में 20 फायर टेंडर लगाए गए थे। 10 अभी मौके पर तैनात हैं।

विज्ञापन


जैसे ही कुछ हिस्से में आग बुझ गई तो एनडीआरएफ की टीम ने दोपहर को सर्च अभियान चलाया। वहां चार शव मिले। हालांकि एनडीआरएफ की टीम अभी तक कंपनी के अंदर नहीं जा पाई है। हाइड्रा से ही सर्च अभियान किया जा रहा है। अरोमा कंपनी में शुक्रवार दोपहर बाद करीब 1:30 बजे आग ग्राउंड फ्लोर पर लगी। यह कंपनी तीन मंजिला है। इस दौरान कंपनी में परफ्यूम बनाने का कार्य चल रहा था। जैसे ही आग लगी तो धरातल व पहली मंजिल से दो कामगार आसानी से कूद गए, लेकिन दूसरी व तीसरी मंजिल में भगदड़ मच गई। इससे 30 कामगार गिरने से घायल हो गए। पांच की हालत नाजुक होने पर उन्हें पीजीआई भेजा गया, जिसमें एक कामगार पिंकी की मौत हो गई है। लेकिन अभी भी आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है।
विज्ञापन


20 फायर टेंडर मौके पर पहुंचे थे
आग लगने के बाद 20 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए थे। इनमें बद्दी, नालागढ़, पिंजौर, आर्मी क्षेत्र चंडी, परवाणू, सोलन, बिरला टैक्सटाइल, टीवीसी भाटियां और वर्धमान से भी फायर टेंडर मंगवाए गए। आग थोड़ी शांत होने के बाद 10 टेंडर देर रात्रि वापस चले गए थे। लेकिन अभी भी 10 फायर टेंडर आग बुझाने में जुटे हुए है। जिन स्थानों पर पानी नहीं पहुंच रहा है, वहां पर रुक-रुक कर आग सुलग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर 10 फायर टेंडर तैनात
अग्निशमन अधिकारी जोगिंद्र सिंह ने बताया कि अभी भी आग सुलग रही है। देर रात आग पर काबू तो पा लिया था, लेकिन कुछ जगहों पर पानी नहीं डाला जा सका, वहां पर आग सुलग रही है। अभी मौके पर बद्दी के चार, नालागढ़ के चार, सोलन व परवाणू का एक-एक फायर टेंडर तैनात है। जब तक आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया गया, तब तक यह फायर टेंडर नहीं पर रहेंगे।

 

सीएम ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र के झाड़माजरी स्थित एक निजी फैक्ट्री में आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की जांच करने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। सुक्खू ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed