फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big disclosure in police investigation, the disciple had hatched the conspiracy to murder Baba Shiv Narayan

Baba Murder Case: पुलिस जांच में बड़ा खुलासा, शिष्य ने ही रची थी बाबा शिव नारायण की हत्या की साजिश

Tue, 26 Jul 2022 12:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 26 Jul 2022 12:52 PM IST
सार

 अपहरण और हत्या करने की साजिश बाबा के शिष्य रविंद्र आत्मानंद पुरी ने रची थी।  एसपी डॉ. मोनिका ने यह खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में किया।  बताया कि मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ था।

विज्ञापन
Big disclosure in police investigation, the disciple had hatched the conspiracy to murder Baba Shiv Narayan
एसपी शिमला डॉ. मोनिका भुटूंगरु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के कोटखाई थाना क्षेत्र से किडनैप हुए बाबा शिव नारायण पुरी की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। अपहरण और हत्या करने की साजिश बाबा के शिष्य रविंद्र आत्मानंद पुरी ने रची थी।  एसपी डॉ. मोनिका ने यह खुलासा सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में किया। बताया कि मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ था। मुख्य आरोपी 15 सालों से बाबा के साथ रह रहा था। बाबा के बैंक खातों से 10 लाख रुपये निकाले गए हैं। इसमें 6 लाख नकदी बरामद कर ली है। इसके साथ चंडीगढ़ से बाबा की कार भी कब्जे में ली है। एसपी ने कहा कि यह ब्लाइंड मर्डर केस था। 6 जून को हलाइला आश्रम की ओर से थाना कोटखाई में बाबा के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई। 11 जून को अपहरण का मामला दर्ज हुआ। 27 जून को सिरमौर जिले की सीमा पर कुरू लवाना गांव से बाबा का शव बरामद हुआ।

विज्ञापन


बाबा के एटीएम से हुई निकासी की सूचना पर जानकारी जुटाई और बिहार के एक एटीएम की सीसीटीवी फु टेज निकाल कर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। हत्या के इस मामले में 25 जून को बिहार के औरंगाबाद निवासी आरोपी धर्मेंद्र सिंह (37) की पहली गिरफ्तारी हुई। आरोपी ने बाबा शिव नारायण का अपहरण कर हत्या करने की बात बताई। इस पर पुलिस ने शव सिरमौर के राजगढ़ में बरामद किया। मामले में दो 2 अन्य व्यक्ति भी अपराध में शामिल थे। बाद में तमिलनाडु पुलिस की मदद से 18 जुलाई को तमिलनाडु के तिरुपुर से बिहार के गया निवासी आरोपी भूपिंदर (40) को गिरफ्तार किया। 20 जुलाई को पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी रविंदर (40) (स्वामी आत्मानंद) पंचकूला निवासी को उत्तर प्रदेश के बरेली से पकड़ा। एसपी डॉ. मोनिका ने बताया कि सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन


एटीएम से हुई निकासी ने सुलझाई गुत्थी
मामले की जांच के लिए इंस्पेक्टर मनोज कुमार और सब इंस्पेक्टर मदन के नेतृत्व में बनी टीम बाबा के एटीएम से हुई निकासी की जानकारी जुटाकर आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों ने पहले बाबा का अपहरण किया और फिर हत्या करके शव फेंककर फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने दिल्ली, बिहार और उत्तर प्रदेश के एटीएम से पैसे निकाले। एटीएम की सीसीटीवी फु टेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और बैंक खाते से लेनदेन की जांच के बाद पूरा मामला सुलझ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed