फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big blow to KCC bank employees on bonus issue

केसीसी बैंक कर्मचारियों को बड़ा झटका, प्रबंधन ने लिया ये फैसला

Thu, 01 Nov 2018 10:25 AM IST
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 01 Nov 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Big blow to KCC bank employees on bonus issue

गलत लोन बांटने के विवाद के बीच अब केसीसी बैंक के मुलाजिमों से पिछले साल दिए गए बोनस में से 42 फीसदी वापस लिया जा रहा है। करीब 1200 क्लर्क से लेकर अफसरों तक को वर्ष 2017 में करीब साढ़े चार करोड़ रुपये बोनस के तौर पर एक्स ग्रेशिया दिया था।

विज्ञापन


इसमें से अब 1.92 करोड़ रुपये के बोनस की बैंक प्रबंधन ने रिकवरी के लिए कर्मचारियों को नोटिस भेजे हैं। कर्मचारियों से रिकवरी उनकी तनख्वाह में से 5 किस्तों में होगी।
विज्ञापन


बैंक प्रबंधन ने कर्मचारियों को भेजे नोटिस में लिखा है कि ऑडिट रिपोर्ट में पिछले वर्ष गणना की गलती से ज्यादा बोनस देने की बात सामने आई है। बोनस नेट प्रॉफिट के बजाय ग्रॉस प्रॉफिट पर 42 फीसदी ज्यादा चला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रिकवरी पर सवाल भी उठ रहे हैं कि ज्यादा बोनस देने की गड़बड़ी करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। बैंक प्रबंधन की गलती का खामियाजा त्योहार के मौके पर अन्य कर्मचारी क्यों भुगतें।

कई कर्मचारियों ने घर, गाड़ी और अन्य चीजों के लिए ऋण ले रखे हैं। अब तनख्वाह से साढ़े चार हजार से 41 हजार रुपये की पांच किस्तों में प्रतिमाह रिकवरी हो जाएगी तो वे आर्थिक संकट में पड़ जाएंगे। 

गलत दे दिया था बोनस : एमडी 

Big blow to KCC bank employees on bonus issue

बैंक के एमडी केके सरोच ने बताया कि कर्मचारियों को बोनस (एक्स ग्रेशिया) बैंक के नेट प्रॉफिट पर देना था, लेकिन पिछले वर्ष एक्स ग्रेशिया ग्रॉस प्राफिट पर दे दिया था। ऑडिट रिपोर्ट में इस गड़बड़ी का पता चला।

इसके बाद रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी के निर्देश मिलने के बाद अब कर्मचारियों से ज्यादा दिए गए एक्स ग्रेशिया की रिकवरी हो रही है। पिछले वर्ष कर्मचारियों को करीब 4.5 करोड़ रुपये एक्स ग्रेशिया दिया था। इसमें से 1.92 करोड़ रुपये की रिकवरी पांच किस्तों में हो रही है।  

शुरू से ग्रॉस प्रॉफिट पर मिलता है बोनस : शरत 
केसीसी बैंक कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष शरत रलहान ने बताया कि बैंक प्रबंधन शुरू से ग्रॉस प्रॉफिट के तहत एक्स ग्रेशिया कर्मचारियों को देता आया है। नेट प्रॉफिट पर बोनस देने से कर्मचारियों को डबल टैक्स देना पड़ेगा। बोनस हमेशा ग्रॉस प्राफिट पर ही दिया जाता है। कर्मचारियों से रिकवरी गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed