फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Big BJP leader accused of tearing posters to welcome CM Jairam

गुटबाजी: बड़े भाजपा नेता पर सीएम जयराम के स्वागत में लगाए गए पोस्टर फाड़ने का आरोप

Sat, 03 Sep 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 03 Sep 2022 10:24 PM IST
सार

भाजपा नेता संजय गुलेरिया के समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के ही एक बड़े नेता ने कुछ लोग भेजकर सीएम के स्वागत में लगाए पोस्टर हटवा दिए। इस पर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया में दिन भर चर्चा रही। 

विज्ञापन
Big BJP leader accused of tearing posters to welcome CM Jairam
सीएम जयराम के पोस्टर फाड़े - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री जयराम के ज्वाली दौरे से पहले भाजपा नेताओं में आपसी फूट खुलकर सामने आ गई है। भाजपा नेता संजय गुलेरिया के समर्थकों ने आरोप लगाया कि भाजपा के ही एक बड़े नेता ने कुछ लोग भेजकर सीएम के स्वागत में लगाए पोस्टर हटवा दिए। इस पर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया में दिन भर चर्चा रही। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के एक भाजपा कार्यकर्ता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में राजनीति का स्तर इतना गिर गया है कि शुक्रवार रात 12:00 बजे ज्वाली के एक कथित बड़े नेता के समर्थकों ने संजय गुलेरिया की ओर से लगाए पोस्टर फाड़ दिए। आरोप लगाया कि जब पोस्टर फाड़ने आए लोगों का पीछा किया तो उनसे धक्कामुक्की की गई और पिस्तौल निकालकर हवाई फायर भी किए।

विज्ञापन


अपनी पोस्ट में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी टैग किया है। बता दें कि चुनावी वर्ष में टिकट के चाहवान आगे बढ़ाने और पार्टी के ही अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे धकेलने के लिए हरसंभव कोशिश में जुटे हैं। अपने-अपने शक्ति प्रदर्शन के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से पार्टी के शीर्ष नेताओं की नजर में आने का प्रयास किया जा रहा है। हर नेता अपने आने को दूसरे से श्रेष्ठ बताने की दौड़ में शामिल है। ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में पोस्टर प्रकरण को भी नेताओं के सियासी वर्चस्व की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed