{"_id":"588374a44f1c1bc77ceff854","slug":"bhutan-tourist-bus-accident-at-bilaspur-43-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी पर्यटकों से भरी बस लुढ़की, 43 घायल, तीन की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी पर्यटकों से भरी बस लुढ़की, 43 घायल, तीन की हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
Updated Sun, 22 Jan 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग-21 पर बिलासपुर के स्वारघाट से करीब 5 किलोमीटर दूर बनेर शिव मंदिर के पास शनिवार को विदेशी पर्यटकों से भरी एक टूरिस्ट बस सड़क से लुढ़क गई। हादसे में करीब 43 पर्यटक घायल हुए हैं, जिसमें तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
40 घायलों को प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है, जबकि तीन गंभीर घायलों को एफआरयू नालागढ़ रैफर कर दिया गया है। सभी पर्यटक भूटान देश के रहने वाले हैं। उधर, सूचना मिलते ही उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर व एसडीएम डॉ. हरीश गज्जू सहित तहसीलदार स्वारघाट जसपाल व डीएसपी श्री नयना देवी जी हैडक्वार्टर बलदेव दत्त भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब चार बजे विदेशी पर्यटकों से भरी बस यूपी-62टी-4647 मणिकर्ण से चंडीगढ़ जा रही थी कि अचानक गंभरपुल से स्वारघाट की चढ़ाई पर बनेर के शिव मंदिर के पास अनियंत्रित होकर पीछे हट गई तथा सड़क से करीब 20 फीट नीचे लुढ़क गई। बस दो पलटे खाने के लिए एक चीढ़ के पेड़ से अटक गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस व 108 एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने स्थानीय लोगों व वाहन चालकों की सहायता से बस में फंसे सभी पर्यटकों को बाहर निकाला। घायलों को 108 एंबुलेंस व निजी गाडिय़ों के माध्यम से प्राथमिक चिकित्सा केंद्र स्वारघाट पहुंचाया गया। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत व बचाव कार्यों का जायजा लिया।
उधर, एफआरयू नालागढ़ व क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से एक-एक 108 एंबुलेंस हादसे के कुछ ही देर बाद मौके पर पहुंच गई। पीएचसी स्वारघाट में एक ही डॉक्टर होने के बावजूद सभी घायलों को अस्पताल के कर्मचारियों ने प्राथमिक उपचार देने में पूरी सहायता प्रदान की।
प्रशासन की ओर से घायल पर्यटकों के रहने व खाने-पीने की व्यवस्था वन विभाग के स्वारघाट स्थित विश्राम गृह में कर दी गई है। जरूरत के मुताबिक पर्यटकों को फौरी राहत भी प्रदान कर दी जाएगी -जसपाल, तहसीलदार स्वारघाट।