Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bhavesh received the Best Research Paper Presentation Award.

Shimla News: भावेश को मिला श्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति पुरस्कार

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Bhavesh received the Best Research Paper Presentation Award.
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के न्याय-विज्ञान विभाग ने पटना में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की। सम्मेलन में विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. दीपिका भंडारी ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता और न्याय-मनोविज्ञान विषय पर मुख्य व्याख्यान दिया। वहीं विभाग के कनिष्ठ शोध अध्येता भावेश माली को श्रेष्ठ शोधपत्र प्रस्तुति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्होंने हस्तलेखन और हस्ताक्षर के व्यवहारगत जैवमितीय अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग पर शोधपत्र प्रस्तुत किया। शोधार्थी सूरज गर्ग ने स्वर और वाणी के व्यवहारगत जैवमितीय अध्ययन पर अपना शोधपत्र पेश किया। इसके अलावा, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों दृष्टि, चिराग शर्मा और मानस अग्रवाल ने अपराधियों के पुनर्वास और पीड़ितों के मनोवैज्ञानिक उपचार में अभिव्यक्तिपरक उपचार पद्धतियों की भूमिका पर शोध प्रस्तुत किया। विभाग के सभी शोधपत्र डॉ. दीपिका भंडारी के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article