{"_id":"66a3a54f66cd36febc056905","slug":"bhattakuphar-fruit-and-cast-vegetable-market-will-remain-closed-today-shimla-news-c-19-sml1001-385205-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: भट्ठाकुफर फल और ढली \nसब्जी मंडी आज रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: भट्ठाकुफर फल और ढली सब्जी मंडी आज रहेगी बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी एक दिन पहले उमड़ी वाहनों की भीड़
भट्ठाकुफर मंडी में शुक्रवार को शाम पांच बजे तक बिकता रहा माल
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले की भट्ठाकुफर फल और ढली सब्जी मंडी शनिवार को बंद रहेगी। माह के आखिरी शनिवार के चलते दोनों मंडियों में कारोबार नहीं होगा। इसके चलते एक दिन पहले शुक्रवार को सेब की अर्ली वैरायटी और नाशपाती से भरी सैकड़ों पिकअप और बड़ी गाड़ियां भट्ठाकुफर फल मंडी पहुंची।मंडी शनिवार को बंद रहने से देररात से ही वाहन फलों को लेकर पहुंचना शुरू हो गए थे।
सुबह करीब सात बजे मंडी के पूरे मैदान में सेब और नाशपाती की पिकअप और बड़ी गाड़ियों का जमावड़ा लगा रहा। इस दौरान ऑक्शन यार्ड में सेब और नाशपाती की पेटियां रखने की जगह कम पड़ गई। दिनभर मंडी बागवानों और लदानियों की मंडी में भीड़ लगी रही। बागवानों को फसल बेचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा।
भट्ठाकुफर फल मंडी में आम दिनों में 80 से 90 गाड़ियां पहुंचती हैं वहीं शुक्रवार को यह आंकड़ा 150 पार हो गया था। सेब सीजन ने रफ्तार पकड़ना शुरू कर दी है। आवाजाही बढ़ने के साथ बागवानों को फसल के बेहतर दाम मिलना शुरू हो गए हैं। सेब की स्पर किस्म का सेब पांच हजार रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बिका। कोटखाई से 27 पेटियों की खेप मंडी में पहुंची थी। इसके अलावा ढली सब्जी मंडी में भी शिमला मिर्च, फ्रासबीन, फूलगोभी सहित अन्य सब्जियों की सैकड़ों की तादाद में गाड़ियां पहुंची हैैं। इसके चलते दिन में जाम की स्थिति भी देखने को मिली। हालांकि भट्ठाकुफर फल मंडी और ढली सब्जी मंडी के ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिनभर पुलिस के जवान तैनात रहे। सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रताप चौहान ने बताया कि अन्य दिनों में दोपहर एक बजे तक सारा माल बिक जाता था लेकिन शुक्रवार शाम करीब चार से पांच बजे तक एक से दो दुकानों पर सेब बिकता रहा। फल मंडी में शुक्रवार को 6,600 पेटी सेब और करीब चार हजार पेटी नाशपाती की बिकी।