{"_id":"5d64cfa58ebc3e93c95efd91","slug":"bharmour-harsar-route-restored-and-manimahesh-yatra-started-again-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: मणिमहेश यात्रा बहाल, फंसे वाहन 33 घंटे बाद निकाले, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: मणिमहेश यात्रा बहाल, फंसे वाहन 33 घंटे बाद निकाले, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
Tue, 27 Aug 2019 12:07 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 27 Aug 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पुल बहने से बंद हुई मणिमहेश यात्रा मंगलवार सुबह 10 बजे बहाल कर दी गई। भरमौर प्रशासन और लोनिवि ने जेसीबी से वैकल्पिक मार्ग बनाया और पिछले 33 घंटों से फंसे छोटे-बड़े वाहनों को रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
इससे दोनों तरफ फंसे हजारों श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिली है। रविवार रात दो बजे भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला के पास पुल बाढ़ की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में मणिमहेश यात्रा पर जाने और माथा टेककर आने वाले हजारों श्रद्धालु फंस गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मणिमहेश यात्रा के दौरान पठानकोट के श्रद्धालु की मौत
विज्ञापन
सोमवार देर शाम करीब आठ बजे नाले पर अस्थायी मार्ग बनाकर पहले पैदल श्रद्धालुओं को हड़सर से भरमौर की तरफ निकालने का क्रम शुरू हुआ। मंगलवार सुबह दस बजे हड़सर में फंसे चौपहिया और दोपहिया वाहनों को नाला पार करवाकर भरमौर की तरफ भेजा गया।
मार्ग पर अस्थायी व्यवस्था होने के बाद अब मणिमहेश यात्रा पर लगी रोक हटा दी गई है। जिलाधीश चंबा विवेक भाटिया ने बताया कि मणिमहेश यात्रा को पुन: आरंभ करवा दिया गया है। प्रंघाला नाले में अस्थायी मार्ग बना दिया है। अब इस नाले पर वैली ब्रिज बनाया जाएगा।