{"_id":"29a532e44b7babbdafb7ee9e33982834","slug":"bhanupali-bilaspur-railway-line-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर-भानुपल्ली रेल लाइन के लिए सर्वे शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे विभाग ने हिमाचल की बिलासपुर-भानुपल्ली रेललाइन के सर्वे का काम शुरू कर दिया है। नॉदर्न रेलवे के महाप्रबंधक एके पुथिया ने शनिवार को शिमला में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सर्वे के बाद रेल मंत्रालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
साथ ही अंबाला-बद्दी रेल लाइन के लिए भूमि हस्तांतरण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने शिमला रेलवे स्टेशन पर सोविनियर शॉप का उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि रेल मंत्रालय से हरी झंडी मिलने के बाद रेलवे ट्रैक बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
सामरिक दृष्टि से बिलासपुर-भानुपल्ली रेललाइन बेहद महत्वपूर्ण है। बिलासपुर-भानुपल्ली रेललाइन का निर्माण लेह तक प्रस्तावित है। इस रेल लाइन के तैयार होने के बाद सेना के लिए चीन सीमा तक रसद पहुंचाना आसान हो जाएगा। एके पुथिया ने बताया कि हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला के लिए प्रस्तावित रेललाइन के सर्वे का काम पूरा होने के बाद जमीन हस्तांतरण का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
अंबाला-बद्दी रेललाइन के लिए भी जमीन हस्तांतरण का काम चल रहा है। जमीन हस्तांतरण को लेकर हिमाचल सरकार ने औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं जबकि हरियाणा सरकार की ओर से काम प्रगति पर है। अंबाला-बद्दी रेललाइन के लिए हरियाणा सरकार भूमि देने को राजी हो गई है।
रेलवे स्टेशन पर किया सोविनियर शॉप का उद्घाटन- महाप्रबंधक एके पुथिया ने शनिवार को शिमला रेलवे स्टेशन पर सोविनियर शॉप का भी उद्घाटन किया। इस शॉप पर सैलानियों को रेलवे से संबंधित सामान उपलब्ध करवाया जाएगा। रेलवे स्टेशन शिमला के अधीक्षक संजय गेरा ने बताया कि रेलवे से संबंधित किताबें, तस्वीरें, फोटो फ्रेम, मॉडल और टी शर्ट सहित अन्य सामान यहां उपलब्ध करवाया जाएगा।