{"_id":"66362e2e9c95f63e2e08fd96","slug":"bhandara-in-jakhu-temple-shimla-news-c-19-sml1001-344798-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जाखू मंदिर में 12 मई को लगेगा खीर-मालपूडे, जलेबी का भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जाखू मंदिर में 12 मई को लगेगा खीर-मालपूडे, जलेबी का भंडारा
विज्ञापन
चाट-पापड़ी, गुलाब जामुन सहित अलग-अलग व्यंजनों के लगेंगे 20 स्टॉल
हनुमान सेवा समिति 31 वें भंडारे का कर रही आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के विश्वप्रसिद्ध हनुमान मंदिर जाखू में 12 मई को 31वां विशाल भंडारा लगेगा। हनुमान सेवा समिति की ओर से भंडारे के साथ खीर-मालपूडे, जलेबी सहित अलग-अलग व्यंजनों के 20 स्टॉल लगाए जाएंगे। मंदिर में सुबह 10:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और स्टॉल शुरू हाेंगे।
जाखू मंदिर में 11 मई को प्रभातफेरी निकाली जाएगी। सुबह 06:00 बजे राधा- कृष्ण मंदिर गंज बाजार से प्रभातफेरी निकलेगी। बाजार होते हुए प्रभातफेरी हनुमान मंदिर जाखू जाएगी। इस दौरान भक्त ढोलक-चिमटे के साथ भजन-कीर्तन करेंगे। सुबह 08:00 बजे प्रभातफेरी जाखू मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में माथा टेकने के बाद रामचरितमानस का अखंड पाठ होगा। 12 मई को सुबह 04:00 बजे मंदिर के कपाट खुलने के बाद बजरंगबली का शृंगार किया जाएगा। सुबह 08:00 बजे हवन यज्ञ होगा। सुबह 10:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया जाएगा। इस दौरान दूध- जलेबी, खीर- मालपूडे, चाट-पापड़ी, गुलाब जामुन, फ्रूटी, आईस्क्रीम, नूडल, पीजा, कैंडी, गोलगप्पे सहित 20 स्टॉल लगाए जाएंगे।