{"_id":"ca2864624ce894decf2bf085d6789fa4","slug":"bhagat-ram-won-chess-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शह और मात के खेल में जीते भगत राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शह और मात के खेल में जीते भगत राम
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 12 Jul 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालीबाड़ी हाल में आयोजित एलआईसी की उत्तर क्षेत्रीय शतरंज प्रतियोगिता के पहले दिन वीरवार को शिमला मंडल के भगत राम ठाकुर ने पंजाब के सुनील कुमार को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
दिल्ली के मुकेश कुमार ने चंडीगढ़ के संदीप खरब, हितेष इस्सर ने मनोज ग्रेवाल को हराकर और महिला वर्ग में शिमला की निशा गुप्ता ने जालंधर की वंदना को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ एलआईसी के आंचलिक प्रबंधक केआर मीणा ने किया। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक जीएस परमार ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल भावना हमारी दैनिक जीवन की भागदौड़ को संतुलित करती है।
विज्ञापन
मंडल खेल सचिव प्रेम दास ने बताया कि शुक्रवार से कैरम प्रतियोगिता भी शुरू होगी।