धन बरसाएगा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मिलेंगे 5 लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में एक और कड़ी जुड़ गई है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में इस थीम को और मजबूत करने के लिए कला उत्सव करवाए जाएंगे। सभी स्कूलों में इस तरह के उत्सव करवाए जाने जरूरी होंगे। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से सभी जिलों को इस बाबत लिखित में निर्देश भेजे जा चुके हैं।
सर्व शिक्षा अभियान में पूरे देश में इस तरह की प्रतियोगिताएं करवानी होंगी। पहले ब्लॉक, जिला और फिर राज्य स्तर पर उत्सव होंगे। इसके बाद नेशनल लेवल की प्रतियोगिता होगी। नेशनल में विजेता टीम को पांच लाख रुपये दिए जाएंगे। दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को तीन लाख और तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
नवीं से जमा दो के विद्यार्थी ले सकेंगे हिस्सा
कला उत्सव में संगीत, नृत्य, कला तथा रंगमंच जैसी प्रतियोगिताएं होंगी। हर टीम की थीम बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर होगी। प्रतियोगिता में कमजोर तथा पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को भी शामिल किया जाना जरूरी होगी। उक्त सभी चारों थीम की प्रस्तुतियों में बेटियों पर आधारित विषय वस्तु देना अनिवार्य होगा।
सभी स्कूल अपनी प्रस्तुतियों की सीडी कॉपी बनाकर इसे ई-प्रोजेक्ट के माध्यम से 15-30 अक्तूबर तक एनसीईआरटी को भेजेंगे। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में एसएसए ने प्रदेश के स्कूलों में कला उत्सव करवाने को कहा है। 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के छात्र तथा छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
बेटियों को आगे करने के लिए प्रतियोगिता
5 अक्तूबर को ब्लॉक स्तर पर 4-4 टीमें उत्सव में हिस्सा लेंगी। जिला स्तर की प्रतियोगिता 11 अक्तूबर को होगी। इसके बाद राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। बाद में विजेता टीम नई दिल्ली में 7-11 दिसंबर तक राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाएगी। यहां विजेता टीम को 5 लाख, दूसरे स्थान को 3 लाख तथा तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 2 लाख नकद दिए जाएंगे।
केंद्रीय सलाहकार समिति, शिक्षा (सीएबीई) ने विभिन्न स्कूलों में सर्व शिक्षा अभियान के जरिये बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ के माध्यम से कला उत्सव करवाने के निर्देश दिए हैं। -मान सिंह ठाकुर, जिला परियोजना अधिकारी