{"_id":"688df5b7773c3244b204b29623c5e162","slug":"best-modi-term-virbhadra-government-target-by-bjp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ, वीरभद्र पर साधा निशाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी कार्यकाल सर्वश्रेष्ठ, वीरभद्र पर साधा निशाना
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने नरेन्द्र मोदी सरकार के 100 दिनों को भारतीय लोकतंत्र का सर्वश्रेष्ठ कार्यकाल बताया है। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री तथा उनके सभी सहयोगी मंत्रियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता गणेश दत्त ने कहा कि सरकार का सबसे महत्वपूर्ण संदेश भ्रष्टाचार को समाप्त करने का रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा है कि न खाऊंगा न खाने दूंगा। प्रधानमंत्री के संदेश से देश नैतिकता की कसौटी पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन
पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी को 5 वर्ष के कार्यकाल के लिए अपना विश्वास दिया है, लेकिन विरोधी 15 दिन बाद ही हिसाब मांगने लगे थे, जो ठीक नहीं है। जिन लोगों ने 60 वर्ष तक देश की जनता को हिसाब नहीं दिया, वे 100 दिन का हिसाब चाहते हैं।
विज्ञापन
हम उन्हें हिसाब तो नहीं देंगे लेकिन 100 दिन में जो कार्य किए हैं, जनता को उनकी जानकारी अवश्य देंगे। केन्द्र की भाजपानीत सरकार ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही व उत्तर दायित्व का अहसास कराया है।
प्रशासन सतर्क, सक्रिय और जवाबदेह होगा। सुशासन और विकास का लक्ष्य पूरा होगा। एक समय खाद्य मंत्री कहते थे कि छह माह में महंगाई नहीं रुकेगी, लेकिन 100 रुपये बिकने वाला प्यास अब 30 रुपये किलो तक पर टिका रहा।
पहली बार हुआ होगा कि पैट्रोल के दाम एक महीने में तीन बार कम हुए। 5.50 रुपये प्रति लीटर की कमी आई है। इससे पूर्व यूपीए सरकार में तेल के दाम बढ़ने का क्रम कभी नहीं रुका। मोदी सरकार ने पड़ोसी से बेहतर संबंध बनाने का भी काम किया।
भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के उस बयान की भी आलोचना की है, जिसमें मुख्यमंत्री ने मोदी सरकार के 100 दिनों को जनापेक्षाओं के खिलाफ बताया है।
पार्टी ने उन से पूछा है कि आपके 600 दिनों का कार्यकाल कैसा रहा है, यह प्रदेश की जनता भली भांति जानती है। पिछले 5 कार्यकाल की उपलब्धियां क्या रही है उसका भी ब्यौरा आपको देना चाहिए तथा दूसरों से हिसाब मांगने से पहले अपना हिसाब देना चाहिए।