फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Best actress award to Kangana Ranaut.

कंगना को मिलेगा बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड, पिता ने कहा बेटी पर है नाज

Wed, 01 Jun 2016 03:27 PM IST
अमर सिंह शॉल/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी)
अमर सिंह शॉल/अमर उजाला, बलद्वाड़ा (मंडी) Updated Wed, 01 Jun 2016 03:27 PM IST
विज्ञापन
Best actress award to Kangana Ranaut.
बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

बॉलीवुड की सुपर स्टार अभिनेत्री कंगना रणौत को बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान तीन मई को दिल्ली में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति देंगे। मंडी की बेटी कंगना अपनी प्रतिभा के दम पर अब तक तीन नेशनल अवार्ड जीत कर बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा का डंका बजा चुकी हैं।

विज्ञापन


63वें नेशनल फिल्म अवार्ड में अभिनेत्री कंगना को तनु वेड्स मनु रिटर्नस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड की घोषणा की गई थी। तीसरी बार नेशनल अवार्ड जीत कर कंगना ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन


हिमाचल के जिला मंडी के भांबला गांव से संबंध रखने वाली बॉलीवुड सुपर स्टार कंगना रणौत की उपलब्धि पर माता-पिता को गर्व है। बॉलीवुड में 17 वर्ष की आयु में कदम रखने वाली कंगना आज सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने कहा बेटी पर है गर्व, इतनी कम उम्र में तीसरा अवार्ड

Best actress award to Kangana Ranaut.
कंगना की मां आशा रणौत और पिता अमनदीप रणौत को बेटी की इस उपलब्धि गर्व है।

2009 में उन्हें फैशन फिल्म में बेस्ट सुपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। 2015 में क्वीन फिल्म में बेहतरीन अदाकारी के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिल चुका है। गैंगस्टर फिल्म से हिट हुई कंगना रणौत अब तक दर्जनों फिल्मों में लीड रोल पर काम कर चुकी हैं।

तीन मई को दिल्ली में होने वाले समारोह में राष्ट्रपति तनु वेड्स मनु रिटर्नस फिल्म में बेहतर अभिनय के लिए कंगना को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड से सम्मानित करेंगे। कंगना की मां आशा रणौत और पिता अमनदीप रणौत को बेटी की इस उपलब्धि गर्व है।

अमनदीप रणौत ने कहा कि अपनी बेटी पर गर्व है कि इतनी कम उम्र में उसे तीसरी बार नेशनल अवार्ड मिलने जा रहा है। जो अपने आप में बहुत बड़ी उपलब्धि है। इतनी कम उम्र में किसी भी एक्ट्रेस को ये अवार्ड मिले हों। मां आशा को अपनी बेटी पर नाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed