फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Below Poverty Line families information board hanged on the house door

बीपीएल परिवारों के घरों में लगेगा गरीबी का फट्टा

Sat, 02 Apr 2016 05:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 02 Apr 2016 05:32 PM IST
विज्ञापन
Below Poverty Line families information board hanged on the house door
उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान - फोटो : फाइल फोटो

अब बीपीएल परिवारों से संबंधित लोगों के घरों के बाहर गरीबी का फट्टा लगाया जाएगा। पीली पृष्ठभूमि वाले काले रंग के ये बोर्ड बनाए जाएंगे। इनमें बीपीएल सूची के परिवारों का विवरण उनके घरों के बाहर प्रमुखता से प्रदर्शित होगा। यह निर्णय बीपीएल परिवारों के उत्थान के लिए चलाई जा रहीं सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया है।

विज्ञापन


बीपीएल परिवारों से संबंधित लोगों के घरों के बाहर गरीबी का फट्टा लगाने के आदेश कांगड़ा जिला प्रशासन ने जारी कर दिए हैं। उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान ने बताया कि इन लाभार्थियों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जाएगा। सितंबर 2015 में धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय शिकायत निवारण कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया था कि बीपीएल सूची के परिवारों का विवरण उनके
विज्ञापन


निवास स्थान के बाहर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, ताकि ऐसे परिवारों की पहचान कर इनके उत्थान को लक्षित सरकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित हो। प्रशासन से जारी अधिसूचना के अनुसार बीपीएल परिवार के निवास स्थान के मुख्य प्रवेश  द्वार के समीप दीवार पर परिवार के मुखिया का नाम, परिवार का बीपीएल नंबर, परिवार के सदस्यों की संख्या, बीपीएल में
विज्ञापन
विज्ञापन


चयनित होने का वर्ष, काले रंग से पीली पृष्ठभूमि पर अंकित किया जाएगा।। पंचायत में समस्त बीपीएल परिवारों का विवरण प्रदर्शित करने का दायित्व संबंधित ग्राम पंचायतों का होगा। दीवार लेखन का समस्त खर्चा ग्राम पंचायतें अपने संसाधनों से वहन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed