फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   before sell a vehicle, parking will be available for shimla citizen.

गाड़ी खरीदने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

Wed, 18 Feb 2015 09:59 AM IST
Updated Wed, 18 Feb 2015 09:59 AM IST
विज्ञापन
before sell a vehicle, parking will be available for shimla citizen.

अगर आप भी अपने लिए नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले पार्किंग की व्यवस्था कर लें। अब गाड़ी का पंजीकरण तभी होगा, जब आपके पास पार्किंग उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


वर्ल्ड बैंक की ओर से शहर में बढ़ते हुए ट्रैफिक को नियंत्रित करने के लिए शिमला पुलिस से प्लान मांगा गया है। ट्रैफिक पुलिस ने प्लान तैयार कर लिया है।

इस पर 19 फरवरी को दिल्ली में वर्ल्ड बैंक की टीम के साथ चर्चा होगी। प्लान अगर मंजूर होता है तो इसके लिए वर्ल्ड बैंक फंडिग करेगा।

सिटी मोबिलिटी प्लान के तहत शहर में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या को हल करने के लिए पुलिस प्रशासन ने शहरी विकास विभाग को सुझाव भेजे हैं।

‌बढ़ते ट्रैफिक से बिगड़ रही स्थिति

before sell a vehicle, parking will be available for shimla citizen.

व्यवस्था लागू होने के बाद शहरी विकास विभाग अथवा पुलिस विभाग से पार्किंग सुविधा प्रमाण पत्र लेने के बाद ही लोग अपनी गाड़ियों का पंजीकरण करवा सकेंगे। पुलिस प्रशासन का तर्क है कि शहर में लगातार गाड़ियों की संख्या बढ़ रही है।

इस कारण शहर में यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोग गाड़ियां खरीदने के बाद इन्हें शहर की सड़कों पर पार्क कर रहे हैं, जिसके कारण सड़कें तंग हो रही हैं और जाम की समस्या विकराल रूप धारण करती जा रही है। यदि गाड़ी खरीदते समय पार्किंग सुविधा सुनिश्चित करने का प्रावधान हो तो लोग सोच-समझकर गाड़ी खरीदेंगे।

डीएसपी ट्रैफिक दिनेश शर्मा कहा कि सिटी मोबिलिटी प्लान के तहत शहर में गाड़ियों के पंजीकरण से पहले पार्किंग व्यवस्था अनिवार्य करने को लेकर प्रस्ताव भेजा गया है। शहर में लगातार बढ़ रही गाड़ियों की संख्या की वजह से ट्रैफिक जाम की समस्या हो रही है।

आरटीओ शिमला प्रशांत देष्टा ने बताया कि गाड़ी के पंजीकरण से पहले पार्किंग स्थल सुनिश्चित करने की व्यवस्था से यकीनन शहर में ट्रैफिक समस्या हल हो सकती है, लेकिन इससे पहले वाहनों के लिए शहर में पर्याप्त पार्किंग स्थल विकसित करना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed