फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bees attack on people at kangra.

महिला का दाह संस्कार करने गए 40 लोगों पर हमला

Sat, 25 Apr 2015 09:36 PM IST
Updated Sat, 25 Apr 2015 09:36 PM IST
विज्ञापन
bees attack on people at kangra.

गांव में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद उसके दाह संस्कार के लिए जा रहे 40 से ज्यादा लोग अभी शमशानघाट पर पहुंचे ही थे कि अचानक उन पर हमला हो गया। हमला इतना जोरदार था कि बचने के लिए कोई तालाब में कूद गया तो कोई गाड़ी में बंद हो गया।

विज्ञापन


इसके बावजूद दो लोग इतने घायल हो गए कि उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। दरअसल यह घटना हिमाचल के जिला कांगड़ा के नगरोटा में हुई। यहां मटियारी स्थित श्मशानघाट में शनिवार को एक बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के दौरान अंतिम विदाई देने पहुंचे सैकड़ों लोगों पर जंगली मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन


मधुमक्खियों ने दर्जनों लोगों को काट लिया। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। कोई श्मशानघाट के पास बने तालाब में कूद गया तो कोई पास खड़ी गाड़ियों में घुस गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

डरकर भागने लगे लोग

bees attack on people at kangra.

हमला इतना जोरदार था कि करीब चार दर्जन से ज्यादा लोग मधुमक्खियों के हमले में घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से काटे गए दो लोगों को नगरोटा बगवां के सरकारी अस्पताल में लाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

इससे महिला के दाह संस्कार में भी काफी विलंब हो गया। बाद में काफी मुश्किल से शव को अग्नि देकर धुआं फैलाकर मधुमक्खियों को भगाया गया। हमले के बाद लोग इतना डर गए गए कि दाह संस्कार में लकड़ी डालने के लिए शव के पास जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी।

प्रत्यक्षदर्शी पंकज कुमार ने बताया कि दोपहर लगभग 12 बजे जब अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक हजारों की संख्या में मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला कर दिया।

तालाब तक में कूदे लोग

bees attack on people at kangra.

लोग खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कई लोग समीप ही स्थित पानी के एक तालाब (नौण) में कूद गए। काफी देर के बाद कुछ लोगों ने खुद को कपड़ों से पूर्ण रूप से ढांप कर और श्मशानघाट में धुआं फैलाकर शव का अंतिम संस्कार किया।

मधुमक्खियों के हमले में करीब 30-40 लोगों को आंशिक रूप से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। गौरतलब है कि श्मशानघाट के इस क्षेत्र में इस तरह की यह पहली घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed