{"_id":"6573371046b0ef54d501b048","slug":"bear-injured-two-women-in-nankhadi-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: ननखड़ी में सुबह की सैर पर निकलीं दो महिलाओं को भालू ने किया जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: ननखड़ी में सुबह की सैर पर निकलीं दो महिलाओं को भालू ने किया जख्मी
Fri, 08 Dec 2023 09:02 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 08 Dec 2023 09:02 PM IST
सार
प्रदेश के शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के तहत शुक्रवार को एक भालू ने अचानक दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन
भालू ने किया हमला(सांकेतिक)
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के तहत शुक्रवार को एक भालू ने अचानक दो महिलाओं पर हमला कर दिया। इससे महिलाएं घायल हो गईं। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, ग्रामीण और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और घायल महिलाओं को अस्पताल पहुंचाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार खुन्नी गांव की महिला प्रवीना पत्नी भाजन दास और संगीता पुत्री केदार मेहता सुबह सैर करने के लिए निकली थीं।
विज्ञापन
अचानक भालू ने दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को खनेरी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां पर उपचार चल रहा है। उधर, वन विभाग ननखड़ी के रेंज अधिकारी राजेश्वर कल्यान ने बताया कि वन विभाग की ओर से दोनो महिलाओं को फौरी तौर पर पांच-पांच हजार रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन