फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bear attacked a person in Kholighat Rampur Bushahr

Bear Attack: रामपुर बुशहर के खोलीघाट में भालू का व्यक्ति पर जानलेवा हमला, गंभीर रूप से किया घायल

Thu, 02 May 2024 05:37 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 02 May 2024 05:37 PM IST
सार

रामपुर बुशहर के खोलीघाट में एक भालू ने व्यक्ति पर हमला कर दिया। भालू ने व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल कर दिया है। भालू के हमले के बाद लोगों ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया।

विज्ञापन
Bear attacked a person in Kholighat Rampur Bushahr
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर बुशहर की ननखड़ी के खोलीघाट में गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे भालू ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। भालू ने व्यक्ति को सिर, मुंह और बाजू पर नोंच कर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने भागकर जान बचाई। भालू के हमले के बाद घायल को प्राथमिक उपचार के लिए ठियोग अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने घायल की गंभीर हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर किया।

विज्ञापन


'पटवारी के घर जा रहे थे'
बताया जा रहा है कि इंद्र सिंह और चिरंजी लाल सुबह अपने काम से पटवारी के पास गए थे। वापस आते समय जंगल के साथ लगते रास्ते पर भालू ने इंद्र सिंह पर हमला बोला। इस हमले में इंद्र सिंह, पुत्र कमलीराम, गांव टपरोग, डाकघर खुन्नी, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला को भालू ने बुरी तरह से जख्मी हो गया। यह घटना सुबह 7:30 पेश आई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति ने भाग कर जान बचाई।
विज्ञापन


'भालू के हमले से डर का माहौल'
स्थानीय जनता ने इंद्र सिंह को ठियोग अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद इंद्र सिंह को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया। उपप्रधान खोलीघाट पंचायत टेक चंद राजटा ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी क्षेत्र में हो चुकी हैं। प्रशासन और वन विभाग इस ओर ध्यान दें। भालू के हमले से क्षेत्र के ग्रामीणों में डर का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से पिंजरा स्थापित करने और समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। उधर, एआओ ननखड़ी राजेश्वर कल्याण ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed