{"_id":"404cb0d95bf1a7e2208c3a27aadaef9c","slug":"bear-attacke-women-injured-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को किया लहूलुहान, गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को किया लहूलुहान, गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Thu, 27 Nov 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा की ग्राम पंचायत कियाणी की एक महिला पर रीछ ने हमला कर दिया जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की पहचान सुषमा देवी 24 वर्षीय पत्नी दर्शन गांव बनाड़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि महिला बुधवार सुबह लकड़ी काटने के लिए खेतों में गई हुई थी, जहां पर रीछ ने महिला पर हमला कर दिया। हमले में रीछ ने महिला का मुंह नोच डाला है तथा सिर में भी गहरी चोट आई है।
विज्ञापन
महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने शोर मचाकर महिला को काफी मुश्किल से रीछ के चुंगल से छुड़ाया।
उधर, घायल महिला के पति का कहना है कि काफी समय से रीछ उनके घर के साथ लगते जंगल में घूम रहा है।