{"_id":"5c279148bdec22570860b49f","slug":"bear-attack-shepherd-seriously-injured-in-bear-attack-at-mandi-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने भेड़पालक पर हमला कर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने भेड़पालक पर हमला कर किया लहूलुहान, गंभीर हालत में टांडा रेफर
Sun, 30 Dec 2018 12:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पधर (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:20 PM IST
विज्ञापन
झटिंगरी के साथ लगते सारचनाला के पास भालू ने भेड़पालक पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। हमले में भेड़पालक बुरी तरह जख्मी हुआ है। इसके मुंह और सिर पर काफी चोटें आई हैं। घायल भेड़पालक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार जिल्हण गांव का भेड़पालक नागपाल पुत्र छांगा राम सारचनाला के पास शनिवार सुबह करीब दस बजे भेड़-बकरियां चरा रहा था।
विज्ञापन
घात लगा कर बैठे भालू ने नागपाल पर अचानक हमला कर दिया। नागपाल के साथ गांव का एक अन्य युवक भी भेड़-बकरियां चराने आया था। उसने भाग कर जान बचाई।
साथ ही घटना की सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी। जख्मी भेड़पालक को 108 एंबुलेंस से सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर उसकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा रेफर कर दिया।
विज्ञापन