{"_id":"af6ef926a624330dd3a6a95946c40813","slug":"bear-attack-on-women-at-kullu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को किया लहूलुहान, हालात गंभीर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को किया लहूलुहान, हालात गंभीर
ब्यूरो/ अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
Updated Sat, 29 Nov 2014 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू आनी खंड की ग्राम पंचायत कमांद के परकोट गांव की एक महिला पर भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया।
विज्ञापन
उसे 108 एंबुलेंस से आनी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डाक्टरों ने महिला को उपचार दिया। इसके बाद उसकी हालत स्थिर बताई गई है।
जानकारी के अनुसार परकोट गांव की नेरू देवी (44) पत्नी स्व. केशवराम जब शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने बागीचे में काम कर रही थी, तभी गांव के साथ घात लगाकर बैठे भालू ने महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया।
इसके चलते भालू ने महिला को बुरी तरह जख्मी कर डाला। महिला के चीखने पर गांव वालों के पहुंचने से पहले भालू भाग चुका था। गौरतलब है कि आनी क्षेत्र में हर साल भालू के हमलों में दर्जनों लोग घायल हो रहे हैं और कईयों की जानें भी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
लोगों ने वन विभाग से भालुओं पर लगाम लगाने की गुजारिश की है। डीएफओ आनी आरके भल्ला ने बताया कि वे जल्द ही वन विभाग भालू को पकड़ने को प्रयास करेंगे।