फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BDO tranfered in MLA pawan kajal case.

विधायक पर लगाया धमकाने का आरोप, मिली सजा

Tue, 22 Sep 2015 11:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 22 Sep 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
BDO tranfered in MLA pawan kajal case.

विधायक पवन काजल पर धमकी देने का आरोप लगाने वाले कांगड़ा के बीडीओ शशि पटियाल का सरकार ने ट्रांसफर कर दिया है। सोमवार को बीडीओ का तबादला कांगड़ा से श्री नयना देवी ब्लॉक के लिए कर दिया गया। ट्रांसफर ऑर्डर श्री नयना देवी में खाली पद पर किए गए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के कांगड़ा दौरे के बाद बीडीओ के खिलाफ कुछ प्रधानों की ओर से दी गई शिकायत के बाद पनपे विवाद से कांगड़ा में नया सियासी भूचाल आ गया था। सीएम के समक्ष कुछ प्रधानों ने बीडीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विधायक के माध्यम से शिकायत दी थी। इसके बाद जांच शुरू हुई। इसके बाद दिलचस्प पहलू सामने आया।
विज्ञापन


जांच की सुनवाई से एक दिन पहले कांगड़ा में प्रधानों की बैठक स्थगित हो गई और बीडीओ के समर्थन में कई प्रधान आगे आ गए। इनमें से शिकायत करने वाले कुछ प्रधानों ने भी कह दिया कि विधायक ने उनके दस्तखत धोखे से लिए थे। बाद में करीब 40 प्रधानों ने विधायक काजल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बीडीओ के पक्ष में एकजुटता का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान बीडीओ शशि पटियाल ने आरोप लगाया कि विधायक ने फोन पर उन्हें धमकी दी है और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने विधायक के खिलाफ एफआईआर करवाने के साथ मानहानि का दावा करने की भी बात कही। अगले दिन धर्मशाला के में शिकायत करने वाले प्रधानों के बयान लिए गए।


इसका नतीजा क्या निकला, इसी विवाद के बीच सोमवार को बीडीओ का तबादला तत्काल प्रभाव से श्री नयनादेवी के लिए कर दिया गया। बहरहाल, बीडीओ शशि पटियाल के जारी हुए ट्रांसफर आर्डर के बाद कांगड़ा की सियासत फिर गरमा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed