फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BDO committee will not purchase construction material for panchayats, old system will be implemented

Himachal: पंचायतों के लिए निर्माण सामग्री की खरीद नहीं करेगी बीडीओ कमेटी, पुरानी व्यवस्था लागू होगी

Sat, 26 Apr 2025 11:16 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 26 Apr 2025 11:16 AM IST
सार

प्रदेश के 91 में से 40 विकास खंडों में चल रही टेंडर प्रक्रिया भी रोकी गई है।  बीडीओ स्तर पर मनरेगा सहित अन्य मदों (एमएलए, एमपी और डीसी फंड) से होने वाले विकास कार्याें के लिए ईंट, रेत और बजरी की खरीद के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी।

विज्ञापन
BDO committee will not purchase construction material for panchayats, old system will be implemented
पंचायत - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) की कमेटी पर पंचायतों के लिए निर्माण सामग्री की खरीद पर सरकार ने रोक लगा दी है। प्रदेश के 91 में से 40 विकास खंडों में चल रही टेंडर प्रक्रिया भी रोकी गई है। बीडीओ स्तर पर मनरेगा सहित अन्य मदों (एमएलए, एमपी और डीसी फंड) से होने वाले विकास कार्याें के लिए ईंट, रेत और बजरी की खरीद के टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी। सचिव ग्रामीण विकास ने 5 अप्रैल को जारी निर्देशों पर रोक लगाने के साथ ही पुरानी व्यवस्था लागू रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 22 अप्रैल को पंचायत प्रधानों को पंचायत स्तर पर खरीद के लिए पुरानी व्यवस्था लागू रखने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन

पंचायतों में विकास कार्यों के लिए निर्माण सामग्री की खरीद को लेकर पंचायत प्रधान ही टेंडर करेंगे। शुक्रवार को प्रदेश सरकार ने इसे लेकर स्पष्टीकरण जारी कर दिया। मुख्यमंत्री ने पुरानी व्यवस्था लागू रखने का एलान करते हुए 5 अप्रैल की अधिसूचना को विड्रॉल करने की बात कही थी। लेकिन दो दिन बाद भी इस पर कोई फैसला नहीं हो पाया। शुक्रवार को सरकार ने पुरानी व्यवस्था के तहत ही टेंडर लगाने और अगले निर्देशों तक यथा स्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव राजेश शर्मा की ओर से शुक्रवार को इसे लेकर सभी मंडलीय आयुक्तों, जिला उपायुक्तों, एडीसी/एडीएम, विभाग के कार्यकारी अभियंता, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत अधिकारी, खंड विकास अधिकारी और ग्रामीण विकास विभाग के सहायक अभियंताओं को इसे निर्देश जारी कर दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
भ्रष्टाचार पर रोक लगाने और खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए सरकार ने 5 अप्रैल को पंचायत स्तर पर निर्माण सामग्री की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के स्तर पर करने के निर्देश दिए थे। लेकिन 22 अप्रैल को सैकड़ों की संख्या में पंचायत प्रधान शिमला पहुंचे और सचिवालय में मुख्यमंत्री से पुरानी व्यवस्था बहाल रखने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने भी पंचायत प्रतिनिधियों के आग्रह पर निर्माण सामग्री की खरीद के टेंडर पंचायत स्तर पर प्रधानों द्वारा ही लगाने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed