{"_id":"acd0e4be3ce9708c94f0073cc40f1f9c","slug":"bcs-won-the-cricket-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसीएस ने वसंत वैली को हराकर जीत ली ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसीएस ने वसंत वैली को हराकर जीत ली ट्रॉफी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 02 May 2014 10:29 AM IST
विज्ञापन
राजधानी के बीसीएस में करवाई गई 14वीं मेजर आरके वोन गोल्ड स्टेन इनविटेशनल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट बीसीएस ने जीत ली है।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में मेजबान बीसीएस की टीम ने वसंत वैली स्कूल नई दिल्ली की टीम को 81 रनों से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
फाइनल मुकाबले में बीसीएस-ए टीम ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में विरोधी टीम के समक्ष 200 रन का लक्ष्य रखा था।
जवाब में वसंत वैली की टीम 119 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट के शुभारंभ पर स्कूल हेडमास्टर आरसी राबिनसन बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए।
बीसीएस स्कूल और शिमला जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित इस टूर्नामेंट में लोरेंस स्कूल सनावर, बीसीएस-बी, दुर्गा पब्लिक स्कूल सोलन, विवेक हाई स्कूल चंडीगढ़, बीसएस-ए टीमों ने भाग लिया।