{"_id":"3fa04aaa40d2ed6a2bab739873619047","slug":"bcs-became-thenumber-one-school-of-india-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश का नंबर वन स्कूल बना बीसीएस शिमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश का नंबर वन स्कूल बना बीसीएस शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 21 Aug 2014 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिशप कॉटन स्कूल (बीसीएस) ने देश भर के ब्वॉयज बोर्डिंग स्कूलों में पहला स्थान प्राप्त किया है। एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2014 में सिंधिया स्कूल ग्वालियर दूसरे और दून स्कूल देहरादून तीसरे रैंक पर रहा है।
विज्ञापन
स्कूल के हेडमास्टर आरसी रॉबिनसन ने इसके लिए पूरे स्टाफ और स्कूल प्रबंधन और छात्रों को बधाई दी है। स्कूल के प्रवक्ता प्रवीण धर्मा ने बताया कि पिछले छह सालों से एजूकेशन वर्ल्ड हर साल स्कूल रैंकिंग रिपोर्ट जारी करता है।
विज्ञापन
इसमें देश भर के आठ सौ से अधिक प्रतिष्ठित स्कूलों में 14 पेरामीटर पर स्कूलों का आंकलन किया जाता है। जिसमें लीडरशिप क्वालिटी, प्रबंधन, विशेष बच्चों के लिए किए गए कार्यों, खेल और गुणात्मक शिक्षा जैसे मानक रहते है।
विज्ञापन
इसके अलावा अन्य मानकों में अकादमिक साख, स्कूल में उपलब्ध स्टॉफ की क्षमता और योग्यता, शिक्षक कल्याण और विकास, स्कूल में आयोजित की जाने वाली को करिकुलर गतिविधियां, स्कूलों में अनुशासन और स्किल डवैल्पमेंट प्रोग्राम, प्रति छात्र कितना ध्यान दिया जाता है।
इसके साथ ही रैंकिंग में स्कूल में उपलब्ध आधारभूत सुविधाए और विशेष सुविधाओं के साथ ही समाज के हित और कल्याण के लिए स्कूल द्वारा किए गए कार्यों का आंकलन भी किया जाता है।