फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bcci secretary anurag thakur statement over india-pak t20 match in dharamsala

BCCI सचिव बोले, वर्ल्ड टूर्नामेंट के मैच पर राजनीति न करें

Thu, 03 Mar 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Thu, 03 Mar 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
Bcci secretary anurag thakur statement over india-pak t20 match in dharamsala

बीसीसीआई सचिव एवं एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि खेल को राजनीति से न जोड़ा जाए। धर्मशाला में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हो रहा है। यह पाकिस्तान के साथ कोई घरेलू सीरीज नहीं हो रही है। पाकिस्तान के साथ घरेलू सीरीज का सबसे पहले मैंने ही विरोध किया था, लेकिन अब वर्ल्ड टूर्नामेंट होने रहा है।

विज्ञापन


इसमें दुनिया भर की टीमें हिस्सा लेंगी। ऐसे में राजनीति कर भारत-पाक मैच का विरोध करना सही नहीं है। वर्ल्ड टूर्नामेंट का मैच होने देना चाहिए। भारत-पाकिस्तान मैच करने देना है या नहीं, यह हिमाचल सरकार को तय करना है, लेकिन विश्व कप का मैच न होने से इसका नुकसान हिमाचल को ही होगा।
विज्ञापन


अगर मैच नहीं होता है तो अंतरराष्ट्रीय आयोजन के लिए धर्मशाला स्टेडियम पर 10 साल के लिए बैन लग जाएगा। ऐसे में इसका नुकसान हिमाचल के पर्यटन और क्रिकेट प्रेमियों को ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ल्ड कप के मैच लाना आसान नहीं होता। कड़ी मेहनत के बाद धर्मशाला को टूर्नामेंट के कई मैच मिले हैं। इसलिए, अब सरकार को सोचना है कि उसे क्या करना है। खेल पर राजनीति किसी भी सूरत में नहीं होनी चाहिए।

प्रदेश सरकार चाहे तो कराए मैच- एचपीसीए अध्यक्ष व बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर धर्मशाला में पाकिस्तान के साथ मैच करवाने को लेकर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि बतौर एचपीसीए अध्यक्ष उन्होंने प्रदेश सरकार के समक्ष अपनी बात कह दी है। अब यह निर्णय सरकार को लेना है कि धर्मशाला में मैच हो या नहीं।

अनुराग ने कहा कि उन्होंने एचपीसीए और बीसीसीआई का पक्ष बाकायदा मुख्यमंत्री के समक्ष रख दिया है। उन्होंने दोहराया कि यह आईसीसी द्वारा तय किया गया अंतरराष्ट्रीय मैच है, जिसमें एचपीसीए की भूमिका सिर्फ मेजबानी की है। लिहाजा इसका विरोध किसी भी तरीके से तर्कसंगत नहीं है।


उन्होंने कहा कि वह व्यक्तिगत तौर पर शहीदों का मान सम्मान करते हैं। खेल में राजनीति हो रही है, जो ठीक नहीं। बकौल अनुराग कुछ लोग इस खेल की आड़ में अपने हित साधने की फिराक में हैं। जो बिल्कुल ठीक नहीं। इस विरोध का नतीजा यह होगा कि हिमाचल को इससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed