फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI secretary Anurag Thakur became fourth time hpca president

बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर चौथी बार बने एचपीसीए अध्यक्ष

Mon, 01 Jun 2015 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Jun 2015 09:40 AM IST
विज्ञापन
BCCI secretary Anurag Thakur became fourth time hpca president

सांसद एवं बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर को लगातार चौथी बार हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) का अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन


रविवार को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) आयोजित की गई। इसमें सभी सदस्यों ने निर्विरोध अनुराग ठाकुर को लगातार चौथी बार अगले पांच वर्ष के लिए एचपीसीए की कमान सौंपी।

एचपीसीए की शेष कार्यकारिणी जल्द ही गठित की जाएगी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर एचपीसीए प्रदेश में हिमाचल प्रीमियर लीग शुरू करवाएगी।

विज्ञापन

घरेलू क्रिकेट में हिमाचली खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

BCCI secretary Anurag Thakur became fourth time hpca president

इसके लिए पूरा मसौदा तैयार करवाया जाएगा। एचपीएल में कितनी टीमें, कितनी खिलाड़ी, क्या रूपरेखा होगी, इसको लेकर मार्केट स्टडी करवाई जाएगी।

घरेलू क्रिकेट में प्रदेश के खिलाडि़यों को ज्यादा मैच खेलने का मौका दिया जाएगा ताकि वे देश में आयोजित होने वाले नामी टूर्नामेंट में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर सकें।

अनुराग ठाकुर कहा कि वर्ष 2000 में जब उन्होंने कमान संभाली तो एचपीसीए का आधारभूत ढांचा भी नहीं था। पिछले 10 वर्षों में धर्मशाला स्टेडियम के अलावा अमतर, लुहणू, ऊना स्टेडियम बनाए। शिमला में क्रिकेट एकेडमी खड़ी की। धर्मशाला में आईपीएल मैच करवाए।

धर्मशाला स्टेडियम में बनेगा म्यूजियम

BCCI secretary Anurag Thakur became fourth time hpca president

अनुराग ने कहा कि धर्मशाला स्टेडियम में म्यूजियम बनाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही एक एजेंसी को हायर किया जाएगा। अगले सीजन से एचपीसीए धर्मशाला में हर वर्ष ऐसा टूर्नामेंट करवाएगी जिसमें देश की नामी टीमें सितंबर-अक्तूबर में यहां भाग लें।

एडवाइजरी कमेटी देगी कोच के नाम पर सुझाव
बीसीसीआई सचिव ने सौरभ गांगुली के टीम इंडिया के कोच बनने की अटकलों के सवाल पर कहा कि बीसीसीआई सोमवार को क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी की घोषणा करेगी। कोच के चुनाव पर कमेटी का सुझाव लिया जाएगा। इसी के बाद कोच का नाम फाइनल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed