फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI secretary Anurag Condemned the statement of ICC president.

'आईसीसी अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण'

Sat, 21 Mar 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sat, 21 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
BCCI secretary Anurag Condemned the statement of ICC president.

आईसीसी अध्यक्ष एवं बांग्लादेश के मंत्री मुस्तफा कमाल के बयान के बाद आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप में पैदा हुए विवाद की बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने कड़ी निंदा की है। बीसीसीआई सचिव बनने के बाद पहली बार एचपीसीए क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला पहुंचे अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के हाथों क्वार्टर फाइनल में बांग्लादेश की हार का ठीकरा अंपायरों पर मढ़ने जैसा आईसीसी अध्यक्ष का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है।

विज्ञापन


क्वार्टर फाइनल बांग्लादेश हार चुका है। टीम इंडिया लीग के छह मैच जीती और क्वार्टर फाइनल भी अपने बलबूते से जीता। अगर आईसीसी अध्यक्ष को किसी बात का दुख है तो वह इस बात को आईसीसी बोर्ड में रखें। मीडिया में इस तरह की चर्चा करना सही नहीं है। बांग्लादेश टीम ने वर्ल्ड कप में लीग स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। हम उसका स्वागत करते हैं। बांग्लादेश टीम ने 2007 में भारत को हराया था, लेकिन इस बार टीम इंडिया उम्दा फार्म में है।
विज्ञापन


भारतीय टीम विश्व विजेता बनने का माद्दा रखती है। सेमीफाइनल में टॉप चार टीमें होंगी। इसलिए, किसी को हल्के में नहीं लिया जा सकता। एक गेंदबाज और बल्लेबाज ही मैच का रुख मोड़ देता है। भारतीय टीम के लिए कहा कि सेमीफाइनल में एक भी गलती की गुंजाइश नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी अध्यक्ष मुस्तफा कमाल ने क्वार्टर फाइनल में भारत के हाथों बांग्लादेश की हार के बाद अंपायरिंग की आलोचना की है। उन्होंने कहा है कि खराब अंपायरिंग के कारण बांग्लादेश को हार मिली। उन्होंने यह भी कहा है कि वह इस मुद्दे को आईसीसी की बैठक में उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed