फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI president Anurag Thakur statement on CM Virbhadra singh.

'शिमला में स्टेडियम पर सीएम ने किया था 11 करोड़ का ऐलान, 11 रुपए भी नहीं खर्चे'

Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Sat, 18 Jun 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
BCCI president Anurag Thakur statement on CM Virbhadra singh.
बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लिया है। - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के बजाए एचपीसीए सहित अन्य खेल संगठनों को कब्जाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए प्रदेश सरकार फिर से काला कानून की कोशिश में है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध ताजपोशी से उनका नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की जनता का देश में मान बढ़ा है। जिनके आशीर्वाद से वह इस पद तक पहुंचने में सफल हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अगर वह किसी का सम्मान नहीं कर सकती तो झूठे केस बनाकर उसे किसी का अपमान भी नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का नींव पत्थर रखा गया था तो वीरभद्र सिंह ने शिमला में 11 करोड़ से स्टेडियम बनाने का एलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन 11 साल बीतने पर सरकार स्टेडियम के निर्माण के लिए 11 रुपये भी खर्च नहीं कर पाई। शुक्रवार को सुंदरनगर में जिला मंडी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अनुराग ठाकुर का बीसीसीआई अध्यक्ष बनने पर नागरिक अभिनंदन किया गया।

मंडी में जमीन दो, स्टेडियम नहीं बना सका तो दे दूंगा इस्तीफा

BCCI president Anurag Thakur statement on CM Virbhadra singh.
सरकार के जमीन देने के बाद भी 18 माह में स्टेडियम नहीं बनाकर दिया तो पद से इस्तीफा दे दूंगा। - फोटो : अमर उजाला

अनुराग ठाकुर ने कहा कि सरकार जमीन चयनित कर एनओसी देती है तो मंडी में 18 माह के भीतर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाकर दूंगा। सरकार के जमीन देने के बाद भी 18 माह में स्टेडियम नहीं बनाकर दिया तो पद से इस्तीफा दे दूंगा। एचपीसीए के पास पैसा नहीं था।

इसके बावजूद धर्मशाला में 50 करोड़ से दुनिया का सबसे खूबसूरत स्टेडियम बनाया। आज दुनिया की टीमें धर्मशाला में खेलने को उत्सुक हैं। सरकार का खेलों के प्रति सकारात्मक रवैया नहीं है। कहा कि खेलों में कभी राजनीति नहीं की है और न ही भविष्य में खेलों में राजनीति को लाऊंगा।

धर्मशाला में टेस्ट मैच के दौरान दिए जाएंगे 30 हजार मुफ्त टिकट

BCCI president Anurag Thakur statement on CM Virbhadra singh.
प्रदेश में स्वच्छता अभियान से जुड़ने वाले लोगों को धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच में पांच दिन मुफ्त टिकट देने का एलान किया। - फोटो : अमर उजाला

बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रदेश में स्वच्छता अभियान से जुड़ने वाले लोगों को धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच में पांच दिन मुफ्त टिकट देने का एलान किया। एक दिन के हिसाब से छह हजार टिकट स्वच्छता अभियान में कार्य करने वालों को दिए जाएंगे।

कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 20 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। शुक्रवार को मंडी में जिला क्रिकेट एसोसिएशन और सोच संस्था के अभिनंदन समारोह में अनुराग ने कहा कि प्रदेश को स्वच्छ बनाना है।

इस कार्य में अधिक से अधिक संस्थाएं और लोग जुड़ें, इसके लिए स्वच्छता के प्रति प्रोत्साहित करने वालों को टेस्ट मैच देखने के लिए मुफ्त टिकट दिए जाएंगे। टेस्ट मैच में हर दिन अलग से छह हजार टिकट रखे जाएंगे। धर्मशाला में होने वाले टेस्ट मैच के पांचों दिन 30 हजार टिकट दिए जाएंगे।

मुफ्त टिकट के लिए स्वच्छता अभियान में कार्य करने के फोटो एचपीसीए और उनके व्यक्तिगत फेसबुक पर भेजना होगा। अगले साल फरवरी या मार्च में भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया के साथ धर्मशाला में टेस्ट मैच होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed