फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   BCCI President Anurag Thakur in Bilaspur

हिमाचल में क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाएंगे: अनुराग

Fri, 27 May 2016 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Fri, 27 May 2016 11:18 AM IST
विज्ञापन
BCCI President Anurag Thakur in Bilaspur
बिलासपुर पहुंचे सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में क्रिकेट को बुलंदियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उनकी पहचान हिमाचल से है। हिमाचल के कारण आज उन्हें बीसीसीआई की बड़ी जिम्मेवारी मिल सकी है। बिलासपुर में प्रस्तावित एम्स तथा हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण में हो रही देरी के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेवार ठहराया है।

विज्ञापन


चेताया कि यदि 30 जून तक कोई कार्रवाई नहीं की गई तो जुलाई से धरने पर बैठ जाएंगे। अनुराग ठाकुर बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद पहली वार बिलासपुर पहुंचे थे। उनके बिलासपुर आगमन पर क्रिकेट प्रेमियों, भाजपा कार्यकर्ताओं सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह उन्हें पलकों पर बिठा लिया।

विज्ञापन

टेस्ट मैचों में दिव्यांग, विद्यार्थियों को मिलेंगे 10 फीसदी मुफ्त टिकट

BCCI President Anurag Thakur in Bilaspur
बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने कहा कि बीसीसीआई पूरी तरह से प्रोफेशनल और सिस्टम से काम कर रही है। पारदर्शिता तय करने के लिए पहले भी बीसीसीआई ने कई कदम उठाए हैं तथा आगे भी अनेक कदम उठाए जाएंगे। टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम में आने के लिए दिव्यांग और विद्यार्थियों को 10 फीसदी मुफ्त टिकट उपलब्ध करवाए जाएंगे।

बीसीसीआई ने दिव्यांगों की क्रिकेट एसोसिएशन को सहायता उपलब्ध करवाने के लिए पांच करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। एक वर्ष में सबसे अधिक मैच बीसीसीआई करवाता है। सभी स्टेडियमों में क्रिकेट खिलाड़ियों के चयन के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

खिलाड़ियों को कोचिंग लेने के लिए मोबाइल और कंप्यूटर पर लोड एप्लीकेशन सूचनाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। जिससे क्रिकेट सीखने की चाहत रखने वाले खिलाड़ी आसानी से कोचिंग सीख पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed