फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bcci president anurag thakur hits out at himachal pradesh govt

कुछ दिन की मेहमान घोटालों में घिरी सरकार: अनुराग

Tue, 25 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 25 Oct 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
bcci president anurag thakur hits out at himachal pradesh govt

बीसीसीआई अध्यक्ष एवं सांसद लेफ्टिनेंट अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विभाजन की कगार पर है। आपसी फूट की वजह से आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले ही कांग्रेस पार्टी टूट जाएगी। घोटालों से घिरी कांग्रेस सरकार अब कुछ दिन की मेहमान है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को जैसे यह लगता है कि कहीं गलत हो रहा है और जांच करवाते हैं, उसी तरह पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू पर लगे आरोपों की भी जांच करवाएं। 

विज्ञापन


सुजानपुर के नखरेड़ में जनसभा के दौरान अनुराग ने कहा कि 60 साल में कांग्रेस ने प्रदेश को इतनी बड़ी सौगातें नहीं दीं, जितनी वर्तमान मोदी सरकार ने दी हैं। केंद्र ने प्रदेश को 60 हजार करोड़ के एनएच और 14वें वित्त आयोग में पांच वर्षों में 72 हजार करोड़ दिए हैं। प्रदेश का विशेष श्रेणी राज्य का दर्जा पूर्व की यूपीए सरकार ने छीन लिया था, इसे मोदी सरकार ने बहाल किया है। 
विज्ञापन


केंद्र ने वन रैंक, वन पेंशन लागू कर लाखों फौजियों को फायदा पहुंचाया है। कहा कि 60-70 सालों में प्रदेश को कांग्रेस ने क्या दिया, वह किसी से छुपा नहीं है। नखरेड गांव में सांसद का सुजानपुर भाजपा और स्थानीय निवासियों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया। सभा स्थल पर दो छोटी लड़कियों के हाथों अनुराग ने जन्मदिवस पर केक कटवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र अत्री ने भेंट की तलवार
भाजयुमो राष्ट्रीय सचिव नरेंद्र अत्री ने सांसद अनुराग ठाकुर को जन्मदिवस पर फूलमाला पहनाई और तलवार भेंट की। उन्होंने अनुराग ठाकुर को आश्वासन दिया कि प्रदेश के युवा एकजुट हैं और विस चुनावों में कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देंगे। सरकार की नाकामियों और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान सुजानपुर भाजयुमो ने रक्तदान शिविर भी लगाया। इसमें 50 युवाओं ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed