फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   BCCI may final t20 match in March 2022 in hpca cricket stadium dharamsala

टी-20 सीरीज: क्रिकेट के रोमांच के लिए फिर तैयार धर्मशाला

Mon, 20 Sep 2021 04:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 20 Sep 2021 04:38 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि मार्च में होने वाले मैचों में धर्मशाला स्टेडियम का नाम भी प्रस्तावित है। मगर इसकी पुष्टि अंतिम लिस्ट आने के बाद ही हो पाएगी।

विज्ञापन
BCCI may final t20 match in March 2022 in hpca cricket stadium dharamsala
एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला फिर क्रिकेट के रोमांच के लिए तैयार हैं। इंतजार है तो बीसीसीआई की हां का। अगर बीसीसीआई की मुहर लगी तो अगले साल मार्च में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में  अंतरराष्ट्रीय मैच हो सकता है। श्रीलंका की टीम अगले वर्ष भारत के दौरे पर आ रही है। इस दौरान टेस्ट और टी-20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के प्रस्तावित स्टेडियमों में धर्मशाला का नाम भी है। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि श्रीलंका की टीम अगले साल भारत के दौरे पर आ रही है। टेस्ट और टी-20 सीरीज के लिए प्रस्तावित स्थलों में धर्मशाला का नाम भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि धर्मशाला को भी मेजबानी मिलेगी। 

विज्ञापन


धर्मशाला में बारिश बन जाती है खलनायक
धर्मशाला में बेमौसमी बारिश क्रिकेट के रोमांच को कई बार धो चुकी है। हालांकि, मार्च में अमूमन मौसम साफ रहता है।  धर्मशाला स्टेडियम का नाम लिस्ट में पक्का हो जाता है तो बारिश न होने के लिए एचपीसीए के पदाधिकारियों को इस बार इंद्रूनाग देवता को समय पर मनाना होगा। मान्यता है कि देवता की पूजा की जाए तो बारिश नहीं होती है। वर्ष 2019 और 2020 में भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो मैच बारिश में धुल गए थे। वर्ष 2016 धर्मशाला में होने वाले भारत-पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप का मैच रद्द हो गया था।
विज्ञापन


पर्यटन कारोबार को लगंगे पंख
धर्मशाला स्टेडियम का नाम लिस्ट में साफ होने से पर्यटन नगरी धर्मशाला में पर्यटन कारोबार को भी नए पंख लगेंगे। वहीं लंबे समय से कोरोना की मार झेल रहे होटल कारोबारियों को भी काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वर्ष 2013 में हुआ था पहला अंतरराष्ट्रीय मैच
धर्मशाला स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय मैच 27 जनवरी 2013 को भारत और इंग्लैंड टीम के बीच खेला गया था। उसके बाद 20 अक्तूबर 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। वहीं 18 मार्च 2016 को न्यूजीलैंड- ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 वर्ल्ड कप के मैच खेला गए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed