फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bbmb stake holder meeting postponed

सीएम दिल्ली पहुंचे पर बीबीएमबी की बैठक स्थगित

Mon, 20 Jun 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Jun 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
bbmb stake holder meeting postponed
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) की परियोजनाओं में ऊर्जा और पानी के विभिन्न मामलों को सुलझाने के लिए राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों के साथ नई दिल्ली में 20 जून को बुलाई गई बैठक स्‍थगित कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह बीबीएमबी परियोजना के भागीदार राज्यों राजस्थान, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश की बैठक में भाग लेने के लिए रविवार शाम दिल्ली पहुंच गए थे। यहां पहुंचने पर बैठक के स्थगित होने के बारे में उन्हें जानकारी दी गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस बैठक को शीघ्र दोबारा निर्धारित किया जाए ताकि बीबीएमबी परियोजना के ऊर्जा व पानी के मामले को जल्द से जल्द निपटाया जा सके और हिमाचल प्रदेश को उसका नियोजित हिस्सा मिल सके। Published by Arvind Thakur

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed