{"_id":"a35dd91ca1c59dd596ec3b57b7f4e685","slug":"bba-result-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू ने घोषित किया बीबीए का रिजल्ट, देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचपीयू ने घोषित किया बीबीए का रिजल्ट, देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 08 Sep 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की परीक्षा शाखा ने बीबीए द्वितीय और चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित किया है। इसमें बीबीए द्वितीय सत्र का परिणाम 98 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
मार्च अप्रैल में हुई इस परीक्षा में बैठे कुल 1523 छात्रों में से 1501 ने परीक्षा पास की है। वहीं, बीबीए के चौथे सेमेस्टर का घोषित परिणाम 94 फीसदी रहा।
विज्ञापन
इस परीक्षा में बैठे 1195 छात्रों में से 1131 छात्रों ने परीक्षा पास की है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. एसएल कौशल ने कहा कि घोषित किए परिणाम को विवि की साइट www.hpuniv.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जल्द ही बाकी परीक्षाओं के परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।