{"_id":"6a564b3905a91eb93c0e62ed","slug":"battle-over-the-historic-legacy-of-the-drinking-water-system-123-year-old-lathe-machine-lies-idle-shimla-news-c-19-sml1002-753429-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: पेयजल व्यवस्था की ऐतिहासिक विरासत पर जंग, बेकार पड़ी है 123 वर्ष पुरानी लेथ मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: पेयजल व्यवस्था की ऐतिहासिक विरासत पर जंग, बेकार पड़ी है 123 वर्ष पुरानी लेथ मशीन
विज्ञापन
खास खबर
राजधानी की पेयजल योजनाओं की पंपिंग मशीनरी दुरुस्त करने के लिए अंग्रेज 1903 में इंग्लैंड से शिमला लाए थे लेथ मशीन
अब पेयजल कंपनी के स्टोर में जंग खा रही मशीन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ब्रिटिश शासनकाल के दौरान राजधानी शिमला की पेयजल व्यवस्था की रीढ़ रही लेथ मशीन अब पेयजल कंपनी के सब्जी मंडी स्थित स्टोर में जंग खा रही है।
पेयजल योजनाओं की पंपिंग मशीनरी में आने वाली खराबी को दूर करने के लिए अंग्रेज वर्ष 1903 में इस मशीन को इंग्लैंड से शिमला लाए थे। पेयजल कंपनी के अनुसार 19वीं दशक की शुरुआत में शिमला की आबादी काफी कम थी, उस समय शहर को सियोग समेत दो-तीन छोटी पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति होती थी। इन योजनाओं से पानी शिमला तक पहुंचाने और शहर में वितरण के लिए उस दौर में भी पंपिंग मशीनरी का इस्तेमाल किया जाता था। मशीनरी में खराबी आने या उसके पुर्जे टूटने अथवा घिस जाने पर पेयजल व्यवस्था कई दिनों तक प्रभावित रहती थी, क्योंकि आवश्यक पुर्जे बाहर से मंगाने पड़ते थे। इस समस्या के समाधान के लिए अंग्रेज 1903 में यह लेथ मशीन शिमला लेकर आए। 123 वर्ष पुरानी इस मशीन से पंपिंग मशीनरी की मरम्मत के साथ उसके पुर्जों का निर्माण भी शिमला में ही होने लगा था। इससे पेयजल व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में काफी मदद मिली। अंग्रेज इंजीनियरों ने पेयजल व्यवस्था में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को भी मशीन चलाने का प्रशिक्षण दिया। पीढ़ी-दर-पीढ़ी कर्मचारियों ने इस तकनीक को आगे बढ़ाया। शहर के अलावा जिले की अन्य पेयजल योजनाओं के लिए भी इसी मशीन से पुर्जे तैयार किए जाते थे।
सभी कर्मचारी सेवानिवृत्त, बंद हो गया उपयोग
शहर की पेयजल व्यवस्था जब तक नगर निगम के अधीन रही तब तक इस मशीन का नियमित उपयोग होता रहा। बाद में नियमित कर्मचारियों की जगह आउटसोर्स कर्मचारियों ने ले ली और वर्ष 2018 में पेयजल व्यवस्था नगर निगम से जल प्रबंधन कंपनी को हस्तांतरित हो गई। मशीन चलाने का प्रशिक्षण प्राप्त सभी नियमित कर्मचारी अब सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ऐसे में यह मशीन वर्षों से बंद पड़ी है। कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इसके उपयोग बंद होने का एक कारण यह भी है कि आधुनिक पंपिंग मशीनरी के अधिकांश पुर्जे अब संबंधित निर्माता कंपनियों से ऑर्डर पर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इसके अलावा वारंटी अवधि के दौरान कंपनियां स्वयं अपने इंजीनियर भेजकर मशीनरी की मरम्मत कर देती हैं। ऐसे में इस लेथ मशीन की आवश्यकता लगभग समाप्त हो गई है।
विरासत के रूप में संरक्षित की जाएगी मशीन
महापौर सुरेंद्र चौहान ने हाल ही में सब्जी मंडी स्थित पेयजल कंपनी के स्टोर का निरीक्षण किया। इस दौरान उनकी नजर इस ऐतिहासिक लेथ मशीन पर पड़ी। उन्होंने कहा कि मशीन को संरक्षित कर विरासत के रूप में प्रदर्शित करने की योजना बनाई जाएगी। नई पीढ़ी को पुराने दौर की इंजीनियरिंग और तकनीक से परिचित कराने के उद्देश्य से इसे आईटीआई शिमला को भी सौंपने पर विचार किया जा सकता है।