फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   battle of bat and ball Now would be more interesting

अब और रोचक होगी गेंद और बल्ले की जंग

Tue, 25 Mar 2014 11:57 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
battle of bat and ball Now would be more interesting

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अब बल्ले और गेंद के बीच जंग और भी रोमांचक होगी। मैदान में थ्री लेयर पिच बनाई जा रही है।

विज्ञापन


यह बल्लेबाजों के साथ-साथ गेंदबाजों के लिए भी अनुकूल होगी। इस बार अगर धर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल के मैच होते हैं तो प्लेयर थ्री लेयर पिच पर ही बल्ला भांजते नजर आएंगे।

वहीं, एचपीसीए के चीफ पिच क्यूरेटर सुनील चौहान और उनकी टीम ने पिच बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह थ्री लेयर पिच अप्रैल के अंत तक पूरी तरह तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


चौहान बताया कि दुनिया भर के सबसे अच्छे मैदानों में ही थ्री लेयर पिच तैयार की जाती है। ऐसी पिच पर जहां बल्लेबाजों के पास रन बटोरने का मौका रहता है, वहीं गेंदबाजों को भी तेजी के हिसाब से स्विंग मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी पिच पर गेंदबाज अपने दम पर मैच का रुख बदल सकता है। थ्री लेयर पिचें वने-डे से लेकर टेस्ट मैचों में ज्यादा प्रयोग की जाती हैं।

इस पिच पर उतनी मात्र में नमी होती है, जितनी पिच के लिए चाहिए होती है। उन्होंने बताया कि अप्रैल के अंत तक धर्मशाला स्टेडियम में थ्री लेयर पिच तैयार कर दी जाएगी।

ऐसे तैयार होती है थ्री लेयर पिच

battle of bat and ball Now would be more interesting

मैदान में पिच की गहराई 13 इंच होती है और 100 फुट लंबाई और 10 फीट चौड़ाई के आकार की खुदाई की जाती है।

पिच में एक इंच की ढलान दी जाती है। वहीं पिच में पानी की निकासी के लिए आउट साइड फील्ड में दो फीट चारों और पाइपें डाली जाती हैं।

उसके बाद पिच में चार इंच मोटा रेत तथा उसके ऊपर चार इंच बारीक रेत डाला जाता है।

इसके बाद आठ इंच की पिच की मिट्टी की डाली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed