{"_id":"6227892d5bf58b21e82e1390","slug":"bathu-accident-one-more-worker-dies-in-pgi-death-toll-reaches-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाथू हादसा: पीजीआई में एक और कामगार की मौत, 12 पहुंची मृतकों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाथू हादसा: पीजीआई में एक और कामगार की मौत, 12 पहुंची मृतकों की संख्या
Tue, 08 Mar 2022 10:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:20 PM IST
सार
बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में एक और कामगार की मौत हो गई। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 21 साल के जोशी नाम के युवक ने मंगलवार शाम को दम तोड़ दिया। हादसे में अब 12 कामगार अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
कामगार की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के बाथू में अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में एक और कामगार की मौत हो गई। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन 21 साल के जोशी नाम के युवक ने मंगलवार शाम को दम तोड़ दिया। हादसे में अब तक 11 महिला कामगारों की मौत हो चुकी है। युवक की पहचान जोशी पुत्र चंद्रपाल, निवासी अमर सिंहपुर, जिला मेरठ यूपी के रूप में हुई है। 22 फरवरी को हादसे के बाद झुलसे युवक को अन्य घायलों के साथ पीजीआई रेफर किया गया था। यहां उसकी हालात नाजुक बनी हुई थी। हादसे में अब 12 कामगार अपनी जान गंवा चुके हैं।
विज्ञापन
बाथू हादसे को लेकर एनजीटी ने की सुनवाई
उधर, बाथू पटाखा फैक्टरी हादसे को लेकर मंगलवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई की। सुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी ऑनलाइन जुड़े। इस दौरान प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी से इस मामले में कार्रवाई को लेकर पूछा गया। उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि एनजीटी की तरफ से अभी तक लिखित आदेश नहीं मिले हैं। आदेश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बता दें कि बीते 22 फरवरी को हरोली उपमंडल के बाथू में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में हुए हादसे में 11 महिला कामगारों की मौत हो गई थी। इस मामले में प्रदेश सरकार की ओर से मंडलायुक्त को जांच का जिम्मा सौंपा गया था। उन्होंने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। जबकि वर्तमान में एसआईटी जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो लोगों की तलाश चल रही है। अब एनजीटी ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही है।
विज्ञापन