{"_id":"88fab9d7edd5c0c7414628830f5ef476","slug":"basketball-championship-at-shimla-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में गुंजन और सक्षम ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में गुंजन और सक्षम ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 02 Sep 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बास्केटबाल एसोसिएशन ने अंडर 17 लड़के, लड़कियों की बास्केटबाल प्रतियोगिता का आयोजन बीसीएस स्कूल में किया। इस मौके पर जिला बास्केटबाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष लाल चंद बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन
लड़कियों की फाइनल स्पर्धा में केंद्रीय विद्यालय जाखू ने ऑकलैंड स्कूल को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों के फाइनल मुकाबले में डीएवी न्यू शिमला ने डीमन्स स्कूल को हरा कर पहला स्थान झटका।
विज्ञापन
लड़कियों में प्लेयर आफ सीरीज का खिताब गुंजन को मिला तो वहीं लड़कों में सक्षम प्लेयर आफ सीरीज चुने गए। लड़कियों के फाइनल मैच में बेस्ट प्लेअर ऑकलैंड की कांते फा को मिला। लड़कों में डीएवी न्यू शिमला के लोकिंदर नेगी को बेस्ट प्लेअर का खिताब मिला।
विज्ञापन
इस अवसर पर नीना मैहता, सुनीता शर्मा, जगजीत बग्गा, रजनीत धालीवाल, विनोद कुमार, सतीश, तजिंदर गिल, कुनाल शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।