फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Barog tunnel closed again in due to road sunken on Parwanoo-Solan four lane

Solan: कालका-शिमला फोरलेन पर फिर धंसी सड़क, बड़ोग टनल बंद

Wed, 10 Aug 2022 10:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Aug 2022 10:32 PM IST
सार

बारिश के बाद सड़क के धंसने से फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से सड़क को बंद कर दिया है और ट्रैफिक दूसरी लेन में डायवर्ट किया है। पुलिस लाइन सोलन के पास भी सर्विस लेन पूरी तरह से धंस चुकी है। 

विज्ञापन
Barog tunnel closed again in due to road sunken on Parwanoo-Solan four lane
कालका-शिमला हाईवे पर सड़क धंसी - फोटो : संवाद

विस्तार

कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर बड़ोग बाईपास में टनल की ओर जाने वाली सड़क फिर धंस गई है। टनल बंद होने से अब वाहन चालकों को अतिरिक्त दूरी तय करनी होगी। उन्हें या तो वाया नगाली, बड़ोग से कुमारहट्टी पहुंचना होगा या फिर पुराने बाईपास से होकर जाना पड़ेगा। इससे हादसे होने का खतरा पैदा हो गया है। बुधवार सुबह भी ट्रैफिक दूसरी लेन में डायवर्ट होने से वाहन आपस में टकराए हैं। बार-बार धंस रही सड़क से फोरलेन निर्माता कंपनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बारिश के बाद सड़क के धंसने से फोरलेन निर्माता कंपनी की ओर से सड़क को बंद कर दिया है और ट्रैफिक दूसरी लेन में डायवर्ट किया है। पुलिस लाइन सोलन के पास भी सर्विस लेन पूरी तरह से धंस चुकी है। 

विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर प्रथम चरण में परवाणू-सोलन फोरलेन का कार्य लगभग पूरा होने वाला है। बारिश के बाद सड़क के लगातार धंसने के मामले आ रहे हैं। बड़ोग बाईपास में भी हाल ही में सड़क धंसी है। इससे पहले भी कई बार यहां पर सड़क में दरारें आ चुकी हैं। इसे फोरलेन कंपनी ने ही ठीक किया था। हाल ही में हुई बारिश में सड़क फिर खराब हो गई जिसकी मरम्मत के लिए फोरलेन कंपनी ने कार्य शुरू कर दिया है। दावा किया जा रहा है कि आगामी एक सप्ताह में कंपनी सड़क को सुचारु कर देगी। तब तक वाहन चालकों को इसी प्रकार की परेशानी होने वाली है। 
विज्ञापन


दूसरी ओर पुलिस लाइन के पास फोरलेन की सर्विस लेन भी चुनौती बन गई है। वहां पर सड़क लगातार धंस रही है। कंपनी ने इस लेन हाल ही में ठीक किया था लेकिन यह फिर से धंसना शुरू हो गई है। उधर, फोरलेन निर्माता कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर बलविंद्र सिंह ने कहा कि बरसात के चलते शमलेच के पास सड़क धंस गई थी। इसे ठीक किया जा रहा है। इस कारण लेन का बंद किया गया है। यह कार्य जल्द पूरा होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक भी जगह नहीं लगा सूचना पट्ट
टनल के पास धंसी सड़क को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट करने के बाद एक भी जगह सूचना पट्ट नहीं लगाया गया है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी दिक्कतें आ रही हैं। एक ही लेन से दोनों ओर आवाजाही होने से वाहनों के टकराने के मामले भी आ रहे हैं। अधिकतर वाहन बाईपास से ही कुमारहट्टी आ जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed