फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baralacha will be opened for light vehicles in a week, joint team reviewed

Lahul News: एक सप्ताह में हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा बारालाचा, संयुक्त टीम ने लिया जायजा

Wed, 10 May 2023 07:01 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 May 2023 07:01 PM IST
सार

उपायुक्त राहुल कुमार की अगुवाई में बीआरओ, पुलिस की संयुक्त टीम ने बारालाचा, सरचू तक दौरा किया। बारालाचा दर्रा से नीचे लेह की ओर भरतपुर तक भारी हिमपात से मार्ग तंग व बर्फ की फिसलन होने से हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
Baralacha will be opened for light vehicles in a week, joint team reviewed
मनाली-लेह मार्ग। - फोटो : संवाद

विस्तार

485 किलोमीटर लंबे मनाली-लेह मार्ग की बहाली कार्य का बुधवार को संयुक्त टीम ने बारालाचा सड़क का जायजा लिया। उपायुक्त राहुल कुमार की अगुवाई में बीआरओ, पुलिस की संयुक्त टीम ने बारालाचा, सरचू तक दौरा किया। बारालाचा दर्रा से नीचे लेह की ओर भरतपुर तक भारी हिमपात से मार्ग तंग व बर्फ की फिसलन होने से हल्के वाहनों की आवाजाही के लिए उपयुक्त नहीं हो पाया है। संयुक्त टीम ने निर्णय लिया है मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए एक सप्ताह के भीतर बारालाचा मार्ग को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने एक सप्ताह में मार्ग को चौड़ा करने और बर्फ हटाने के काम में तेज गति लाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


70 आरसीसी स्तींगरी कमांडिंग ऑफिसर मेजर रवि शंकर ने कहा कि बीआरओ दीपक प्रोजेक्ट ने 25 मार्च को ही इस दर्रे के मार्ग से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया था। अप्रैल, मई में बर्फवारी और खराब मौसम के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाई। एक सप्ताह में हल्के वाहनों के बारालाचा दर्रे को खोलने का लक्ष्य है। पुलिस अधीक्षक मयंक चौधरी ने कहा कि मौसम के अनुकूल होते ही दारचा से पुलिस चेक पोस्ट को सरचू के लिए अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जाएगा। जिंगजिंगबार से सरचू तक संचार नेटवर्क न होने की वजह से अस्थायी चेकपोस्ट ट्रैफिक व्यवस्था के सुचारु प्रबंधन के लिए मददगार साबित होगी। एक वाहन दारचा से सरचू तक किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैनात किया गया है। इस दौरान ऑफिसर कमांडिंग बी आर ओ कमांडिंग ऑफिसर मेजर रविशंकरन, एसडीएम केलांग रजनीश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed