बारालाचा दर्रा बंद: मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ में फंसे 41 वाहनों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया
लाहौल-स्पीति पुलिस और बीआरओ के संयुक्त बचाव अभियान में सात बड़े और एक छोटे वाहन सहित आठ लोगों को बारालाचा से सुरक्षित लाया गया है। इसके अलावा दो बड़े माल वाहक वाहन जो सरचू में फंसे हुए थे, उनको भी पुलिस बचाव दल और बीआरओ की मदद से निकाला गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मनाली-लेह मार्ग स्थित बारालाचा दर्रा में हिमपात के बीच फंसे वाहनों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है। लाहौल-स्पीति पुलिस और बीआरओ के संयुक्त बचाव अभियान में सात बड़े और एक छोटे वाहन सहित आठ लोगों को बारालाचा से सुरक्षित लाया गया है। इसके अलावा दो बड़े माल वाहक वाहन जो सरचू में फंसे हुए थे, उनको भी पुलिस बचाव दल और बीआरओ की मदद से निकाला गया। बारालाचा दर्रे पर बीच सड़क में एक ट्रक के खराब होने से यह वाहन रात भर बारालाचा दर्रे में फंसे थे। सूचना मिलते ही पुलिस से डीएसपी हेमंत ठाकुर के देखरेख में दो पुलिस के दलों का गठन किया गया जिनमें थाना प्रभारी चमन लाल, संजीव, अमित कुमार, रविशंकर, अजय, नरेश, विनोद, महिंदर व अनिल सोमवार सुबह बारालाचा-सरचू के लिए रवाना हुए। इस दौरान शून्य से नीचे के तापमान में पुलिस दल ने पहले खराब ट्रक को हाईवे से हटाया गया।
यहां फंसे 12 वाहनों को सरचू से दारचा और 11 वाहनों को दारचा से सरचू भेजा गया। वहीं, खराब ट्रक के चालक अजय कुमार को बारालाचा से बचाया गया। इसके अलावा सेना के राम सिंह और बलदेव सिंह को भी सरचू ट्रांजिट कैंप से बचाया गया। बारालाचा दर्रा में बर्फबारी आरंभ हुई बर्फबारी व सड़क पर जमी बर्फ की स्थिति के मद्देनजर बचाव दल ने सरचू की ओर जा रहे 10 अन्य छोटे वाहनों को सुरक्षित स्थान की ओर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने बताया कि दारचा और सरचू के बीच कोई वाहन व यात्री नहीं फंसा है। कहा कि बारालाचा दर्रा अब आधिकारिक तौर पर अगले सीजन के लिए यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। अब अगले साल मई तक मनाली-लेह मार्ग वाया बारालाचा बंद रहेगा।