फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Baraat did not came on the wedding day, preparations were going on at the girl's house, know the whole matter

Una News: शादी के दिन नहीं पहुंची बरात, लड़की के घर चल रही थीं स्वागत की तैयारियां, जानें पूरा मामला

Thu, 23 Feb 2023 12:29 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Feb 2023 12:29 PM IST
सार

हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र से बुधवार रात को ऊना के उपमंडल बंगाणा में शादी वाले दिन बरात नहीं पहुंची। लड़की पक्ष की ओर से बरात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।

विज्ञापन
Baraat did not came on the wedding day, preparations were going on at the girl's house, know the whole matter
दुल्हन(सांकेतिक) - फोटो : istock

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र से बुधवार रात को ऊना के उपमंडल बंगाणा में शादी वाले दिन बरात नहीं पहुंची। लड़की पक्ष की ओर से बरात के स्वागत की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। गांव वासियों व रिश्तेदारों को धाम खिलाई जा रही थी। लड़की पक्ष के सभी रिश्तेदार उनके घर पर शादी में शरीक होने के लिए पहुंच चुके थे। लेकिन एकाएक दूल्हा पक्ष के लोगों की ओर बरात लेकर आने से इनकार करने पर शादी के खुशनुमा माहौल में मायूसी छा गई। लड़की के परिजनों का आरोप है कि लड़के वालों ने उनसे दहेज की मांग रख दी। इनकार करने पर लड़के के परिजनों ने शादी से मना कर दिया।

विज्ञापन


बंगाणा पुलिस ने लड़की पक्ष की शिकायत पर लड़के वालों को पूछताछ के लिए बुलाया है। लड़की के परिजनों के मुताबिक दूल्हा पक्ष के लोग 19 फरवरी को उनके घर आए व लड़की को चुनरी चढ़ाने की रस्में पूरी कीं। 21 फरवरी को लड़की पक्ष के लोग लड़के के घर गए व शगुन की रस्में पूरी कीं। हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र का यह दूल्हा विदेश में रहता है। लड़की के परिजनों का आरोप है कि शादी वाले दिन दूल्हा पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग कर दी। हालांकि, आज लड़के पक्ष के लोगों के थाने में पहुंचने के बाद मामला पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। दोनों पक्ष के लोग थाने में मौजूद है और हंगामे की भी सूचना है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दहेज की मांग करने के संबंध में लड़की पक्ष की ओर से शिकायत की गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed