फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bar council against Decision to abolish strike right

हड़ताल का अधिकारी खत्म करने के फैसले से बिफरी बार काउंसिल

Tue, 11 Sep 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Sep 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
bar council against Decision to abolish strike right

सुप्रीम कोर्ट के दो सदस्यीय जजों के फैसले के खिलाफ हिमाचल के वकील लामबंद हो गए हैं। वकीलों के हड़ताल पर जाने के अधिकार को खत्म करने के फैसले पर हिमाचल बार काउंसिल बिफर गई है।

विज्ञापन


इस फैसले के विरोध में बार काउंसिल ने 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में बार एसोसिएशनों की बैठक कर सांसदों, विधायकों, उपायुक्तों सहित मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को शिमला में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ हिमाचल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से वकीलों के हितों का हनन हुआ है। केंद्र सरकार इस फैसले की आड़ में अप्रत्यक्ष तौर पर वकीलों पर शिकंजा कसने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की 5 सदस्यीय पीठ से पारित फैसले में कहा गया है कि मजबूरन स्थिति में वकील एक दिन का विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट की खंडपीठ द्वारा हाल ही में पारित फैसला विधान पालिका को वकीलों के खिलाफ  कानून बनाने के लिए सीधे तौर पर प्रेरित कर रहा है।

इस मामले को लेकर 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में वकीलों की ओर से अपनी बार एसोसिएशन में जनरल हाउस करने के बाद इसके विरोध में राज्य स्तर पर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य न्यायाधीश को ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 

हायर एजूकेशन एक्ट का भी किया विरोध

bar council against Decision to abolish strike right

 जिला स्तर पर संासद और जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा जाएगा। उपमंडल स्तर पर विधायकों और उपमंडल अधिकारियों को ज्ञापन सौंप कर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी अक्तूबर महीने में दुर्गा पूजा की छुट्टियों के बाद देश भर के दो लाख से अधिक वकील सुप्रीम कोर्ट से लेकर संसद तक मार्च निकालेंगे। इस अवसर पर बार काउंसिल के सदस्य आईएन मेहता, लवनीश कंवर और अजय शर्मा भी मौजूद रहे।

बार काउंसिल ने केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे हायर एजूकेशन कमीशन आफ इंडिया एक्ट 2018 का भी विरोध  किया है। काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कहा कि इस एक्ट को लाकर केंद्र सरकार विभिन्न तरह के शिक्षण संस्थानों को अपने अधीन लाने के प्रयास कर रही है।

इस एक्ट के आने से यूजीसी का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। बार काउंसिल आफ हिमाचल ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त होने वाले जजों को सेवानिवृत्ति के बाद पोस्टिंग देने का विरोध किया है।

काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा ने कहा कि देश की विभिन्न अदालतों में काम करने वाले वकील भी बहुत काबिल हैं। ऐसे में सेवानिवृत्ति के बाद जजों को ही नियुक्तियां देना गलत है। इस प्रथा के बंद होने से न्यायिक व्यवस्था में निष्पक्ष फैसले आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed