हिमाचल में 23549 करोड़ रुपये के ऋण वितरित करेंगे बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के जनमंच कार्यक्रम में अब सरकारी विभागों के अधिकारियों के अलावा बैंक अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने बैंक प्रबंधनों से इस कार्यक्रम में मौजूद रहकर लोगों को पेश आने वाली बैंकिंग समस्याओं को दूर करने को कहा।
96 हजार किसानों का डाटा अपलोड नहीं
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को लेकर बैंक अभी भी उदासीन बने हुए हैं। मार्च महीने में हुई बैठक में तत्कालीन अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्रीकांत बाल्दी ने बैंकों को किसानों का डाटा भारत सरकार के फसल बीमा पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए थे।
मंगलवार को हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 148वीं बैठक में बताया गया कि 96 हजार किसानों का डाटा अभी भी अपलोड नहीं हुआ है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अनिल खाची ने इस पर नाराजगी जताई और बैंकों को 30 जून तक डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए।
डाटा अपलोड नहीं होने से किसानों-बागवानों को हो रहा ये नुकसान
उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में मामले अधिक लंबित हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब नेशनल बैंक और कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में मामले अधिक लंबित हैं।
उन्होंने बैंकों को चेताया कि डाटा अपलोड नहीं होने से किसानों-बागवानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा संशोधित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कृषि निदेशक को इस बाबत 15 जुलाई से पहले बैठक कर उन्हें रिपोर्ट देने के निर्देश भी दिए। कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश सरकार इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत है।
यूको बैंक के महाप्रबंधक विवेक कौल ने बताया कि बैंकिंग क्षेत्र में 6 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि हासिल की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अमर नाथ तथा नाबार्ड के महाप्रबंधक किशन सिंह ने भी इस अवसर पर अपने विचार रखे।