फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Banks have kept a sharp eye on deposit in new accounts

नए खातों में लाखों जमा करवाने वालों पर बैंकों की कड़ी नजर

Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 17 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Banks have kept a sharp eye on deposit in new accounts

कालेधन को सफेद करने में जुटे लोगों पर भारतीय रिजर्व बैंक ने शिकंजा कस दिया है। कालाधन एडजस्ट करने के लिए नए बैंक खाते खोल रहे लोगों को बड़ा झटका देते हुए बैंकों ने नए खातों में लाखों की पुरानी करेंसी जमा करने वालों की अलग से लिस्टें बनाई जा रही हैं। 

विज्ञापन


हिमाचल में स्थित सभी बैंकों ने नए खातों में पुराने नोट जमा करने की प्रक्रिया पर बैंकों ने कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है। नया खाता खुलवाने के लिए जा रहे लोगों को आरबीआई की गाइडलाइंस से अवगत करवाया जा रहा है। भारतीय रिजर्व बैंक की इस नई व्यवस्था के चलते कालेधन को ठिकाने लगाने में जुटे लोगों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोट बंद होने के बाद से कई शातिर लोगों ने कालेधन को सफेद करने के जुगाड़ में अपने परिजनों, रिश्तेदारों, नौकरों, ड्राइवरों सहित अन्य जानकारों के बैंकों में नए खाते खुलवाना शुरू किया है। इन नए खातों में ढाई लाख रुपये तक जमा करवाया जा रहा गया। बीते पांच दिन के दौरान प्रदेश के कई बैंकों में इस तर्ज पर नए खाते खोलकर पैसा एडजस्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक ने मामला ध्यान में आने के बाद इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए सभी बैंकों को आदेश जारी कर नए बैंक खातों में पुराने नोटों को जमा करवाने वालों की अलग से सूची बनाने को कहा है। राजधानी शिमला स्थित एक जोनल बैंक के अफसर ने

बताया कि कालेधन को सफेद करने की जुगत में लगे लोगों पर शिकंजा कसने के लिए केंद्र सरकार हर एहतियात बरत रही है। इसी कड़ी में भारतीय रिजर्व बैंक ने नए बैंक खातों में अधिक मात्रा में पुराने नोट जमा करने वालों की पड़ताल की जा रही है। 

कई बैंकों ने बंद किया नए खाते खोलने का काम
बैंकों में उमड़ी लोगों की भारी भीड़ के बीच नए खातों में पुराने नोट जमा करवाने वाले लोगों का अलग से रिकॉर्ड रखने के झंझट से बचने के लिए कई बैंकों ने नए अकाउंट खोलना ही बंद कर दिया है। 

कालाधन सफेद करने का खेल तोड़ने को पुलिस अलर्ट
पड़ोसी राज्यों से हिमाचल में कालाधन लाकर सफेद करने की संभावना के बीच हिमाचल पुलिस अलर्ट हो गई है। पिछले कुछ दिन में बड़ी मात्रा में नकदी पकड़े जाने के बाद पुलिस मुख्यालय ने सूबे के सभी एसपी को स्टेट एंट्री बैरियर पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही हर वाहन को सघन चेकिंग के बाद ही प्रदेश में प्रवेश करने के लिए कहा है। विभाग के अफसरों का कहना है कि पंजाब चुनाव को देखते हुए कालाधन हिमाचल के रास्ते सफेद करने के प्रयास हो सकते हैं। इसलिए पुलिस अपने स्तर पर सतर्कता

बरतते हुए इनकम टैक्स विभाग के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। एडीजी कानून व्यवस्था अतुल वर्मा ने बताया कि नोट बंदी के बाद अचानक हिमाचल में नकदी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की बात सामने आई हैं। सभी मामलों में आईटी डिपार्टमेंट के साथ मिलकर जांच की जा रही है।


साथ ही बताया कि सूबे के सभी राज्यों से लगती सीमाओं पर स्थिति एंट्री बैरियर पर पुलिस बल की संख्या बढ़ाने को कहा गया है। वर्मा ने बताया कि प्रदेश के अंदर बैंक तक पैसा ले जाने वालों से पुलिस को कोई दिक्कत नहीं है। दूसरे प्रदेश से हमारे राज्य में पैसा लाने पर पूछताछ की जाएगी। साथ ही अगर जरूरत पड़ती है तो केंद्रीय विभागों का भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed