फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Banks expects to calibrate atm with in two days for new currency notes of 2000 and 500 rupee

एटीएम से इस दिन निकलने शुरू होंगे 500-2000 के नए नोट

Tue, 15 Nov 2016 12:05 AM IST
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला
सतीश वालिया/अमर उजाला, धर्मशाला Updated Tue, 15 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Banks expects to calibrate atm with in two days for new currency notes of 2000 and 500 rupee

हिमाचल में प्रमुख राष्ट्रीय बैंकों के एटीएम से जल्द ही 500 और 2000 रुपये के नए नोट मिलना शुरू हो जाएंगे। इसके लिए एटीएम की कैश ट्रे बदलने का काम शुरू हो गया है। जिन एटीएम में कैश ट्रे बदलने में परेशानी होगी उनमें फिलहाल सौ रुपये के नोट ग्राहक निकाल सकेंगे। तमाम बैंकों में एक-दो दिन बाद पांच सौ रुपये के नए नोट पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन


अभी तक ग्राहकों को 2000 रुपये के नोट बैंकों के कैश काउंटर से ही मिल रहे हैं। बड़ा नोट होने के चलते 2000 के नोट से बाजार में सामान खरीदने में परेशानी हो रही है। अब एटीएम में जल्द 500 रुपये के नए नोट मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। 

विज्ञापन

साइज कम होने के कारण नहीं निकल रहे थे नोट

Banks expects to calibrate atm with in two days for new currency notes of 2000 and 500 rupee

पीएनबी धर्मशाला के मुख्य प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि जल्द ही एटीएम से 500-2000 रुपये के नए नोट भी मिलेंगे। एटीएम में कैश ट्रे बदलने का काम शुरू हो गया है। दो-तीन दिन में सुविधा मिलना शुरू हो जाएगी। बैंकों के कैश काउंटर पर भी 500 रुपये का नया नोट उपलब्ध रहेगा। 

एटीएम में दो हजार रुपये के नोट कैश ट्रे में साइज कम होने के कारण अपलोड नहीं हो रहे थे। इसके लिए एटीएम की कैश ट्रे बदली जानी थी। ग्राहकों की जरूरत को देखते हुए बैंक नए नोटों की साइज की कैश ट्रे इंस्टाल कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed